Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » केरला समाजम हिन्दी स्कूल में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड शिक्षा सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    केरला समाजम हिन्दी स्कूल में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarFebruary 9, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    केरला समाजम हिन्दी स्कूल में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    केरला समाजम हिन्दी स्कूल में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन बड़े हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रभात खबर के संपादक संजय मिश्रा, BOT प्रेसिडेंट,समाजम के ऑफिस वेयरर, केरला समाजम मॉडल स्कूल की प्राचार्या,उप प्राचार्या तथा अभिभावकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

    कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना से हुआ। इसके पश्चात् विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिनमें नृत्य एवं समूह-गान शामिल थे। पूरे सभागार में उत्साह और उल्लास का वातावरण छाया रहा।

    इस अवसर पर शैक्षणिक गतिविधियों एवं नियमितता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि “ऐसे कार्यक्रम बच्चों में आत्मविश्वास और प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करते हैं।’

    विद्यालय के प्राचार्य अनुरंजन ने उपस्थित अभिभावकों और अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “वार्षिक पारितोषिक वितरण विद्यार्थियों की प्रतिभा और मेहनत का सम्मान है। यह उन्हें और ऊँचाइयों तक पहुँचने के लिए प्रेरित करता है।”

    कार्यक्रम का मंच संचालन विद्यालय की शिक्षिका प्रीति कुमारी और छात्र रोहित शर्मा के द्वारा बड़े प्रभावशाली और आकर्षक ढंग से किया गया। विद्यालय परिवार ने इस सफल आयोजन के लिए सभी शिक्षकों,छात्रों और अभिभावकों का आभार व्यक्त किया। उक्त जानकारी आभा कुमारी ने दी तथा कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

    केरला समाजम हिन्दी स्कूल गोलमुरी वार्षिक खेलकूद समारोह प्रतियोगिता का भव्य आयोजन
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआजादनगर के हर बूथ पर एनडीए के कार्यकर्ता बैठेंगे दबंगों ने फर्जी मतदान की कोशिश की तो मुंहतोड़ जवाब मिलेगा
    Next Article ग्वालकाटा के कार्डधारियों के मामले को झामुमो प्रखंड कमिटी ने लिया संज्ञान 

    Related Posts

    ₹25 लाख के मामले में ‘गबन’ शब्द का प्रयोग तथ्यहीन व दुर्भाग्यपूर्ण : ओम प्रकाश रिंगसिया

    August 31, 2026

    रक्तदान महाशिविर में रक्तदाताओं में दिखा उत्साह, बढ़-चढ़कर किया रक्तदान

    August 31, 2026

    सूर्यधाम में 2 से 4 सितंबर तक भव्य जन्माष्टमी महोत्सव

    August 31, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ₹25 लाख के मामले में ‘गबन’ शब्द का प्रयोग तथ्यहीन व दुर्भाग्यपूर्ण : ओम प्रकाश रिंगसिया

    रक्तदान महाशिविर में रक्तदाताओं में दिखा उत्साह, बढ़-चढ़कर किया रक्तदान

    सूर्यधाम में 2 से 4 सितंबर तक भव्य जन्माष्टमी महोत्सव

    एमएमडीआर बिल पर पोटका में उलगुलान का बिगुल, गांव-गांव पहुंचकर संजीव सरदार चला रहे जन जागरण अभियान

    ईस्ट जोन शूटिंग चैंपियनशिप में झारखंड का जलवा, 32 पदकों के साथ शानदार प्रदर्शन

    सारंडा की कुइली नदी में दर्दनाक हादसा, तेज धार में बहे तीन ग्रामीण

    राष्ट्रीय खेल दिवस पर पाकुड़ में वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    नवादा से एक पुरुष समेत तीन महिलाएं गिरफ्तार, चोरी की सोने की चेन, लॉकेट और दो मोबाइल बरामद

    बहरागोड़ा में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, जर्जर सड़कों ने बढ़ाई परेशानी

    अन्ना चौक पर जर्जर सड़क के खिलाफ अनोखा प्रदर्शन, गड्ढों में पौधे लगाकर जताया विरोध

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.