Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » रेलवे ट्रैक पर दिखीं सेना की तोपें, देखने उमड़ी लोगों की भीड़
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से पटना बिहार बेगूसराय मुंगेर मुजफ्फरपुर राष्ट्रीय समस्तीपुर

    रेलवे ट्रैक पर दिखीं सेना की तोपें, देखने उमड़ी लोगों की भीड़

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarFebruary 9, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    रेलवे ट्रैक पर दिखीं सेना की तोपें, देखने उमड़ी लोगों की भीड़

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    सीतामढ़ी–दरभंगा रेल खंड पर आज उस वक्त अफरा-तफरी और रोमांच का माहौल बन गया, जब एक मालगाड़ी में दर्जनों सेना की तोपें और युद्ध सामग्री लदी देखी गई। देखते ही देखते यह खबर आग की तरह फैल गई और रेलवे स्टेशनों पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।

    स्थानीय लोगों ने जब मालगाड़ी पर सेना की भारी-भरकम तोपें और अन्य लड़ाई से जुड़ी सामग्री देखी, तो उत्सुकता चरम पर पहुंच गई। बड़ी संख्या में लोग रेलवे स्टेशन पहुंचे और कई लोग तो सेना की तोपों के साथ सेल्फी लेते भी नजर आए। यह नज़ारा लोगों के भीतर देशभक्ति की भावना को और मजबूत करता दिखा।हालांकि, इस दृश्य के बाद कई इलाकों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं, लेकिन बाद में सभी चर्चाएं महज अफवाह साबित हुईं।

    सूत्रों के अनुसार, यह मालगाड़ी रक्सौल की ओर से आई थी और दरभंगा की दिशा में रवाना हुई। रास्ते में सीतामढ़ी जिले के कई रेलवे स्टेशनों पर इसका ठहराव भी हुआ।रेलवे विभाग ने इस मालगाड़ी और इसमें लदी सामग्री को लेकर किसी भी तरह की आधिकारिक जानकारी देने से साफ इनकार कर दिया। अधिकारियों का कहना है कि देश की सुरक्षा से जुड़ा मामला होने के कारण इस तरह की जानकारी साझा नहीं की जा सकती।कुल मिलाकर, सीतामढ़ी–दरभंगा रेल खंड पर सेना की तोपों से लदी इस मालगाड़ी ने जहां लोगों में रोमांच और देशभक्ति का जज़्बा भर दिया, वहीं सुरक्षा कारणों से इसे लेकर रहस्य भी बरकरार है।

    देखने उमड़ी लोगों की भीड़ रेलवे ट्रैक पर दिखीं सेना की तोपें
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमानगो चुनावी सभा में भावुक हुए पूर्व मंत्री, मंच पर छलके आंसू
    Next Article वैलेंटाइन वीक में कटिहार का फिल्मी लव ड्रामा, नाले में उतरा प्रेमी, मिला आईफोन

    Related Posts

    निखार सबलोक हत्याकांड में बिहार से एक शूटर गिरफ्तार!

    August 27, 2026

    साई कृष्णा हेवन सिटी में 18 वर्षीय युवती की संदिग्ध मौत: पांचवीं मंजिल से गिरने का मामला

    August 27, 2026

    डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर कार्यक्रम आयोजित

    August 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    निखार सबलोक हत्याकांड में बिहार से एक शूटर गिरफ्तार!

    साई कृष्णा हेवन सिटी में 18 वर्षीय युवती की संदिग्ध मौत: पांचवीं मंजिल से गिरने का मामला

    डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर कार्यक्रम आयोजित

    छात्राओं ने वरीय पुलिस अधीक्षक को बांधी राखी

    जल जीवन मिशन और स्वच्छ भारत मिशन की समीक्षा: उपायुक्त ने दिया समयबद्ध क्रियान्वयन पर जोर

    साकची में जना स्मॉल फाइनेंस बैंक पर महिला को बंधक बनाने का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा

    मानगो पुल के गड्ढे को शीघ्र भरवाने का निर्देश, सरयू राय ने जताई चिंता*

    एमएमडीआर संशोधन पर कांग्रेस का प्रदर्शन मुद्दाविहीन राजनीति: संजीव सिन्हा

    चढ़ावा चोरी और एमएमडीआर संशोधन के खिलाफ कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन

    शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा का उत्थान: सरयू राय ने झारखंड की शिक्षा व्यवस्था पर सेमिनार में की चर्चा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.