Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मानगो मेयर प्रत्याशी सुधा गुप्ता ने आज़ाद नगर में की जनसंपर्क बैठक व डोर-टू-डोर पदयात्रा
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    मानगो मेयर प्रत्याशी सुधा गुप्ता ने आज़ाद नगर में की जनसंपर्क बैठक व डोर-टू-डोर पदयात्रा

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarFebruary 7, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मानगो मेयर प्रत्याशी सुधा गुप्ता ने आज़ाद नगर में की जनसंपर्क बैठक व डोर-टू-डोर पदयात्रा

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। मानगो नगर निगम मेयर पद की प्रत्याशी सुधा गुप्ता आज़ाद नगर रोड नंबर-10 पहुंचीं, जहां उनके समर्थन में जनसंपर्क बैठक आयोजित की गई। यह बैठक मुसफ़िहा खातून और मोहम्मद इमरान खान के नेतृत्व में इमरान खान के आवास पर हुई। बैठक में बड़ी संख्या में महिलाओं की भागीदारी रही।

    बैठक को संबोधित करते हुए सुधा गुप्ता ने कहा कि उनके पति, पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता, ने मानगो क्षेत्र के विकास के लिए लगातार काम किया है। डिमना और साक्षी में अस्पताल, फ्लाईओवर, सड़कों-नालियों का निर्माण और स्ट्रीट लाइटें लगवाने जैसे कई विकास कार्य कराए गए हैं। उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में महिलाओं की उपस्थिति से उन्हें ऊर्जा मिली है और उन्होंने वादा किया कि जीतने के बाद मानगो में बचे हुए विकास कार्यों को पूरा कराया जाएगा।

    इस मौके पर पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के जिला उपाध्यक्ष अंसार खान ने कहा कि मानगो की अधिकांश सड़कों का निर्माण पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता के कार्यकाल की देन है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सुधा गुप्ता जीतने के बाद जनता के सुख-दुख में हमेशा साथ खड़ी रहेंगी और अपने पति की तरह क्षेत्र के विकास को आगे बढ़ाएंगी।

    बैठक के बाद आज़ाद नगर क्षेत्र में डोर-टू-डोर पदयात्रा की गई, जिसमें लोगों ने सुधा गुप्ता को समर्थन देने और उन्हें विजयी बनाने का वचन दिया।

    बैठक में कांग्रेस पार्टी के जिला उपाध्यक्ष अंसार खान, मुसफ़िहा खातून, मोहम्मद इमरान खान, मोमिना बेगम, शाकिर खान, मुजाहिद खान, अजमेरी खातून, मुमताज बेगम, नूर फातिमा, मुसर्रत परवीन, नसीम बानो, काजम परवीन, नसरीन अख्तर, मलिका, जमीला खातून, शहनाज बेगम, तबस्सुम, मुशर्रफ जहां, नाहिद आफरीन, महजबीन, शाइस्ता फरहीन, रफत फातिमा, अनम फातिमा, हसीन बीवी, नाजिया खान, शाहाना बेगम, लाइईक उर रहमान, अली इमाम, सरताज अहमद खान, राजा रहमान, बुशरा रहमान, सरताज मोहम्मद, सिराज मोहम्मद, शाइस्ता परवीन, शगुफ्ता परवीन, नाजिया परवीन, रिजवान अख्तर, कुरैशी खातून, आदिल अहमद खान सहित सैकड़ों महिलाएं व स्थानीय लोग मौजूद रहे।

    मानगो मेयर प्रत्याशी सुधा गुप्ता ने आज़ाद नगर में की जनसंपर्क बैठक व डोर-टू-डोर पदयात्रा
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजुगसलाई नगर परिषद अध्यक्ष पद की प्रत्याशी रिंकू सिंह ने कहा- मेरे चुनाव चिह्न जोड़ा ईंट की ही तरह वादे व इरादे भी मजबूत
    Next Article बदलते वैश्विक समीकरणों में भारत की बढ़ती ताकत

    Related Posts

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    June 17, 2026

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    June 17, 2026

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    June 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    रांची में आरएसएस कार्यालय हमले की जांच तेज: एसआईटी, एनआईए जुटी

    अमेरिका ने बदला ‘इंडो-पैसिफिक कमांड’ का नाम: भारत के लिए रणनीतिक संदेश?

    मोदी-ट्रंप वार्ता: भारतीय नाविकों की सुरक्षा पर ज़ोर

    झारखंड राज्यसभा चुनाव: सियासी हलचल और रिजॉर्ट राजनीति

    सुबह झमाझम बारिश, दोपहर में निकली तेज धूप; जमशेदपुर में फिर बढ़ा तापमान

    21 जून को गुरुद्वारा साहिब साकची में सजेगा भव्य कीर्तन दरबार, बीबी जसप्रीत कौर करेंगी गुरुबाणी कीर्तन

    पानी को दूषित किए जाने से और पेड़ काटे जाने से ग्रामीणों में नाराजगी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.