नगरपालिका चुनाव में उड़नदस्तों की कार्रवाई से बचने के लिए दस्तावेज साथ रखने की अपील
राष्ट्र संवाद सं
जामताड़ा: नगरपालिका (आम) निर्वाचन 2026 के दौरान उड़नदस्ता दलों द्वारा की जाने वाली जब्ती से बचने के लिए जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने आम नागरिकों से आवश्यक दस्तावेज साथ रखने की अपील की है। बताया गया कि मतदाता को प्रभावित करने के उद्देश्य से नकदी, शराब या किसी वस्तु का वितरण रिश्वत की श्रेणी में आता है और यह दंडनीय अपराध है।
चुनाव अवधि में बड़ी मात्रा में नकदी ले जाने पर धन के स्रोत और अंतिम उपयोग से जुड़े दस्तावेज दिखाने होंगे, जैसे पैन कार्ड, बैंक विवरणी, व्यापार पंजीकरण प्रमाणपत्र, कैश बुक या विवाह/चिकित्सा से संबंधित प्रमाण। इससे अनावश्यक जब्ती से बचा जा सकेगा।
