डिवाइन मिशन स्कूल प्रबंधन का स्पष्टीकरण, शिक्षा व सुरक्षा को बताया सर्वोच्च प्राथमिकता
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर।सुंदरनगर अंतर्गत हितकू, नरवा स्थित डिवाइन मिशन स्कूल प्रबंधन ने जारी स्पष्टीकरण में कहा है कि विद्यालय में अध्ययनरत सभी विद्यार्थियों के शैक्षणिक, नैतिक, बौद्धिक एवं सर्वांगीण विकास के लिए स्कूल पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
प्रबंधन के अनुसार विद्यालय में सीबीएसई पाठ्यक्रम के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी जा रही है, साथ ही अनुशासन, नैतिक मूल्यों और व्यक्तित्व विकास पर विशेष ध्यान दिया जाता है। छात्रों को JEE, NEET सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए उपयुक्त शैक्षणिक मार्गदर्शन भी उपलब्ध कराया जाता है।
विद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सभी शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक गतिविधियाँ सीबीएसई, नई दिल्ली के दिशा-निर्देशों के तहत पारदर्शिता के साथ संचालित की जा रही हैं और विद्यार्थियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।
प्रबंधन ने यह भी जानकारी दी कि इस वर्ष से कम शुल्क पर छात्रावास सुविधा शुरू की गई है, जिससे दूर-दराज के विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा। अंत में अभिभावकों से अपील की गई है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी जानकारी या समस्या के लिए सीधे विद्यालय प्रशासन से संपर्क करें।

