Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » श्रम विभाग की मध्यस्थता से सुलझा विवेक कंस्ट्रक्शन के 43 कामगारों का वेतन विवाद, 21 फरवरी तक भुगतान का आदेश
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    श्रम विभाग की मध्यस्थता से सुलझा विवेक कंस्ट्रक्शन के 43 कामगारों का वेतन विवाद, 21 फरवरी तक भुगतान का आदेश

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarJanuary 30, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    श्रम विभाग की मध्यस्थता से सुलझा विवेक कंस्ट्रक्शन के 43 कामगारों का वेतन विवाद, 21 फरवरी तक भुगतान का आदेश

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    टाटा स्टील से जुड़ी संवेदक कंपनी मेसर्स विवेक कंस्ट्रक्शन के 43 कामगारों के वेतन, नोटिस पे एवं छँटनी मुआवजा भुगतान को लेकर लंबे समय से चला आ रहा विवाद आखिरकार श्रम विभाग की पहल पर निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया। इस संबंध में LS-2 श्री सतेन्द्र सिंह के समक्ष आयोजित श्रम-वार्ता में उभय पक्षों के बीच विस्तार से चर्चा की गई। कामगार पक्ष की ओर से जोहार झारखंड श्रमिक महासंघ के प्रतिनिधि एवं मजदूर नेता राजीव पाण्डेय ने कामगारों की मांगों को मजबूती से रखा, जबकि प्रबंधन पक्ष के प्रतिनिधि भी बैठक में उपस्थित रहे। वार्ता के दौरान सभी बकाया मदों—वेतन, नोटिस पे तथा छँटनी मुआवजा—पर गंभीर और सार्थक विमर्श हुआ। चर्चा के पश्चात LS-2 श्री सतेन्द्र सिंह ने प्रबंधन को स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी प्रभावित कामगारों को सरकारी दरों के अनुरूप प्रथम दृष्टया नोटिस पे एवं छँटनी मुआवजा का भुगतान किया जाए। प्रबंधन की ओर से भुगतान की गणना और प्रक्रिया पूर्ण करने के लिए समय की मांग की गई, जिसे स्वीकार करते हुए 21 फरवरी 2026 तक समस्त बकाया भुगतान सुनिश्चित करने का आदेश दिया गया। उभय पक्षों की सहमति से इस मामले में अगली सुनवाई की तिथि भी 21 फरवरी निर्धारित की गई है, जिससे कामगारों में जल्द न्याय मिलने की उम्मीद जगी है।

    21 फरवरी तक भुगतान का आदेश श्रम विभाग की मध्यस्थता से सुलझा विवेक कंस्ट्रक्शन के 43 कामगारों का वेतन विवाद
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleएक फ़रवरी को लगेगा आरोग्य मेला रघुवर दास करेंगे उद्घाटन
    Next Article बबुआ झा जानबूझकर सफाई कार्य ठीक से नहीं कर रहे, इनके खिलाफ कार्रवाई करें-सरयू राय

    Related Posts

    पूर्वी सिंहभूम महिला आयाम के द्वारा महिलाओं के बीच एमआरपी नीति को लेकर जागरूकता अभियान

    June 6, 2026

    ब्रह्मर्षि विकास मंच की गोविंदपुर इकाई का गठन, विरेन्द्र मौआर बने अध्यक्ष

    June 6, 2026

    पार्वती घाट में नई सुविधाओं का शुभारंभ, पर्यावरण अनुकूल फरनेस और ‘देव आत्मा उद्यान’ शुरू

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पूर्वी सिंहभूम महिला आयाम के द्वारा महिलाओं के बीच एमआरपी नीति को लेकर जागरूकता अभियान

    ब्रह्मर्षि विकास मंच की गोविंदपुर इकाई का गठन, विरेन्द्र मौआर बने अध्यक्ष

    पार्वती घाट में नई सुविधाओं का शुभारंभ, पर्यावरण अनुकूल फरनेस और ‘देव आत्मा उद्यान’ शुरू

    पार्वती घाट में नई सुविधाओं का शुभारंभ, पर्यावरण अनुकूल फरनेस और ‘देव आत्मा उद्यान’ शुरू राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: पार्वती घाट समिति ने 6 जून से नागरिकों के लिए कई नई सुविधाओं की शुरुआत की है। पर्यावरण संरक्षण और अंतिम संस्कार व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से घाट परिसर में आधुनिक लकड़ी आधारित फरनेस, ‘देव आत्मा उद्यान’ तथा ‘पवित्र निकेतन’ के नवीनीकरण कार्य का शुभारंभ किया गया। समिति द्वारा स्थापित नया फरनेस कम लकड़ी की खपत के साथ कम समय में अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी करता है तथा चिमनी व्यवस्था के कारण प्रदूषण भी कम करता है। इसके लिए श्री कृष्ण मुरारी गुप्ता ने 11 लाख रुपये का योगदान दिया है। नवजात और पांच वर्ष तक के बच्चों के अंतिम संस्कार हेतु विकसित ‘देव आत्मा उद्यान’ में छह सीमांकित क्षेत्र बनाए गए हैं। इस परियोजना में कई समाजसेवियों और दानदाताओं ने पांच-पांच लाख रुपये का सहयोग दिया है। इसके अलावा, शौचालय एवं स्नान क्षेत्र ‘पवित्र निकेतन’ के नवीनीकरण के लिए श्री निर्मल भाई पांड्या ने पांच लाख रुपये का योगदान दिया है। समिति ने कहा कि समाज के सहयोग से पार्वती घाट में अंतिम संस्कार संबंधी सुविधाओं को अधिक स्वच्छ, व्यवस्थित और मानवीय बनाया जा रहा है तथा सभी दानदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

    करंट ने छीन ली कलम की आवाज: दैनिक भास्कर के पत्रकार मृत्युंजय सिंह का निधन, पत्रकार जगत में शोक

    अनिल कुमार ठाकुर को भाजपा का टिकट, जमशेदपुर नाई संघ ने जताया आभार

    पूर्वी सिंहभूम के आमों की विदेश तक पहुंच, किसानों को मिलेगा बेहतर बाजार और दाम

    राज्यसभा उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह से मिले अमरप्रीत सिंह काले, लिया मार्गदर्शन

    शिक्षा व्यवस्था पर उपायुक्त सख्त: CWSN बच्चों के शत-प्रतिशत नामांकन, औचक निरीक्षण और पौधरोपण अभियान पर दिया जोर

    आर.डी. टाटा टेक्निकल एजुकेशन सेंटर एवं टाटा स्टील फाउंडेशन के साथ मिलकर कैंपस

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.