मुजफ्फरपुर: तेज़ रफ्तार एसयूवी पुल से नीचे गिरी, दो युवकों की मौत
राष्ट्र संवाद संवाददाता
मुजफ्फरपुर जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। देवरिया इलाके में एक तेज़ रफ्तार एसयूवी कार पुल की रेलिंग तोड़ते हुए सीधे पुल के नीचे पानी में जा गिरी। हादसे के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी गई। पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल में जुट गई है। इस दर्दनाक हादसे में दो युवकों की मौत की सूचना है।

मृतकों की पहचान शनि कुमार और अफजल कुमार के रूप में की गई है। दोनों युवक बिजली विभाग में कार्यरत बताए जा रहे हैं। फिलहाल हादसे के कारणों की जांच की जा रही है और पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

