Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जामताड़ा में VB G RAM G को लेकर बयानबाज़ी तेज, बाबूलाल मरांडी और मंत्री इरफान अंसारी आमने-सामने
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जामताड़ा झारखंड राजनीति राष्ट्रीय सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    जामताड़ा में VB G RAM G को लेकर बयानबाज़ी तेज, बाबूलाल मरांडी और मंत्री इरफान अंसारी आमने-सामने

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarJanuary 28, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जामताड़ा में VB G RAM G को लेकर बयानबाज़ी तेज, बाबूलाल मरांडी और मंत्री इरफान अंसारी आमने-सामने

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जामताड़ा में आयोजित VB G RAM G कार्यक्रम को लेकर राजनीतिक बयानबाज़ी तेज हो गई है। नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी और झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी के बयान सुर्खियों में हैं।

    सभा को संबोधित करते हुए बाबूलाल मरांडी ने कहा कि महात्मा गांधी राम राज्य की स्थापना चाहते थे, लेकिन कांग्रेस को “G RAM” नाम से परेशानी हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस और राज्य सरकार इस योजना का विरोध इसलिए कर रही है क्योंकि इससे भ्रष्टाचार पर रोक लगेगी। मरांडी ने मनरेगा योजना में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि ब्लॉक से लेकर जिला स्तर तक पैसे लेकर काम दिया जा रहा है।

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के लंदन दौरे पर निशाना साधते हुए बाबूलाल मरांडी ने कहा कि जिस सम्मेलन के लिए मुख्यमंत्री विदेश गए थे, वह पहले ही समाप्त हो चुका था। उन्होंने इसे शर्मनाक बताते हुए कहा कि गणतंत्र दिवस जैसे राष्ट्रीय पर्व के समय मुख्यमंत्री का देश से बाहर रहना राज्य और देश के सम्मान के खिलाफ है। मरांडी ने आरोप लगाया कि झारखंड की जनता की गाढ़ी कमाई और अवैध बालू-कोयला कारोबार के पैसों को निवेश करने के लिए मुख्यमंत्री विदेश गए हैं। उन्होंने कहा कि जहां भ्रष्टाचार और अपराध का माहौल हो, वहां कोई विदेशी निवेश क्यों करेगा। साथ ही पेसा कानून की नियमावली को आदिवासियों और आदिम जनजातियों के अधिकारों पर हमला बताया।

    वहीं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने बाबूलाल मरांडी के बयानों पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि भाजपा भगवान राम के नाम को आगे कर पीछे रावण राज लाना चाहती है। मंत्री ने इसे देश को तोड़ने वाली राजनीति बताते हुए योजना का नाम बदलने का विरोध किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी किसी भी कीमत पर नाम नहीं बदलने देगी और इसके खिलाफ आंदोलन जारी रहेगा। डॉ. अंसारी ने 60/40 मॉडल को गरीब राज्य झारखंड के लिए साजिश बताते हुए कहा कि भाजपा को राज्य के गरीबों, मजदूरों और जनता के साथ खड़ा होना चाहिए।

    जामताड़ा में VB G RAM G को लेकर बयानबाज़ी तेज बाबूलाल मरांडी और मंत्री इरफान अंसारी आमने-सामने
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअजित पवार की मौत पर ममता के बयान को लेकर सुवेंदु अधिकारी का हमला, कहा शोक के समय राजनीति शर्मनाक
    Next Article भूमि माफिया–राजनेता–अधिकारी के ‘कॉकटेल’ से धड़ल्ले से बिक रही सरकारी जमीन

    Related Posts

    रेलवे के अफसरों की हठधर्मिता चिंताजनकः सरयू राय

    April 27, 2026

    शिकार परब पर रोक को लेकर वन विभाग का जागरूकता अभियान, नुक्कड़ नाटक से दिया वन्यजीव संरक्षण का संदेश

    April 27, 2026

    जमशेदपुर बोधि सोसायटी में चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन, 400 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

    April 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    रेलवे के अफसरों की हठधर्मिता चिंताजनकः सरयू राय

    शिकार परब पर रोक को लेकर वन विभाग का जागरूकता अभियान, नुक्कड़ नाटक से दिया वन्यजीव संरक्षण का संदेश

    जमशेदपुर बोधि सोसायटी में चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन, 400 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

    बाबू कुँवर सिंह जी की वीरता पूरे विश्व के लिए प्रेरणा – राष्ट्र सदैव कृतज्ञ रहेगा – काले

    JTET 2026 को लेकर प्रशासन अलर्ट, SSP और DC ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

    मानगो में धूल से फूटा लोगों का गुस्सा, एनएच-33 एलिवेटेड कॉरिडोर का निर्माण कार्य रुकवाया

    जमशेदपुर में आईआरबी जवान के घर बड़ी चोरी, लाखों के जेवरात और नगदी गायब

    जमशेदपुर में महायज्ञ के दौरान महिला की चेन चोरी, मची अफरा-तफरी

    जमशेदपुर में FADA की बैठक: RTO प्रक्रियाओं में सुधार और सड़क सुरक्षा पर जोर

    स्कॉर्पियो पर पटाखा फोड़ना पड़ा भारी, पेट्रोल पंप के पास धू-धू कर जली गाड़ी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.