Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बिष्टुपुर और बारीडीह में गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण के बाद बोले विधायक सरयू राय
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    बिष्टुपुर और बारीडीह में गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण के बाद बोले विधायक सरयू राय

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarJanuary 27, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बिष्टुपुर और बारीडीह में गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण के बाद बोले विधायक सरयू राय

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने कहा है कि भारत समृद्ध जरूर हुआ पर जनसंख्या का एक बहुत बड़ा हिस्सा ऐसा है जो आज भी सामर्थ्यवान नहीं हो पाया है। उस तबके को मुख्यधारा में लाने की कोशिशें हो रही हैं।

    यहां बारीडीह में गणतंत्र दिवस समारोह में ध्वजारोहण के बाद सरयू राय ने कहा कि हमारे संविधान में विविधता में एकता की बात की गई है। उनको लागू करने के लिए प्रयास भी हो रहे हैं। अल्पसंख्यक धार्मिक समुदायों को उनके धर्म के अनुसार चलने की आजादी दी गई है। इस आजादी का भी कई मामलों में दुरुपयोग हो रहा है। इसके कारण भारत की एकता-अखंडता पर कई बार खतरा भी पेश आया है। आंतरिक सुरक्षा पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। सरकारें इन समस्याओं से निपट रही हैं लेकिन ये समस्या बनी हुई है।

    उन्होंने कहा कि देश के कुछ राज्य ऐसे हैं जो आज भी पूरे मन से खुद को भारत के साथ नहीं रखना चाहते हैं। तमिलनाडु जैसे राज्य ने हिंदी को अपने यहां प्रतिबंधित कर दिया। तमिलनाडु पर कार्रवाई करेंगे तो वह अलगाववाद की भावना को और उभारेगा। संविधान में सरकार को यह शक्ति दी गई है कि कोई राज्य इस किस्म की हरकत करे तो केंद्र सरकार उसे भंग कर सकती है। संविधान में लचीलापन और कड़ाई, दोनों भावनाएं हैं। सरकार को उसे लागू करना है। सीमा पर संकट है, उससे ज्यादा संकट देश के भीतर है। 70 के दशक में नक्सलवाद बड़ी चुनौती थी। आज इसका प्रायः खात्मा हो चुका है। ऐसे ही, देश को कमजोर करने वाले तत्वों के खिलाफ भी सरकार को एक्शन लेना चाहिए।

     

    बिष्टुपुर स्थित अपने कार्यालय/आवास पर ध्वजारोहण के बाद उन्होंने कहा कि कोई कानून अगर संविधान के प्रावधान के अनुकूल नहीं है तो उसे अदालतें निरस्त कर देती हैं। संविधान के भीतर ही यह प्रावधान है कि इसे परिस्थिति के अनुसार बदला जा सकता है। 100 से ज्यादा बार हम लोग संविधान में संशोधन कर चुके हैं। संविधान का जो मूल प्रीय्मबूल है, उसमें परिवर्तन ठीक नहीं। आपातकाल के दौरान उसमें भी परिवर्तन कर समाजवाद और धर्मनिरपेक्षता शब्द जोड़े गये थे। देश को मूल संविधान, जिसमें ये दोनों शब्द नहीं थे, उसकी भावना से चलना चाहिए। भारत ने इन 76 वर्षों में आर्थिक और सैन्य क्षेत्र में काफी तरक्की की है। देश के सामने कई चुनौतियां मुंह बाए खड़ी हैं। इन चुनौतियों का हल संविधान के माध्यम से ही निकल सकता है। हमारे संविधान का मूल रुप है अनेकता में एकता की स्थापना। कई राज्य ऐसे हैं जो अनेकता में एकता को मानने को तैयार नहीं हैं। इन पर सख्ती होनी चाहिए।

    बिष्टुपुर और बारीडीह में गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण के बाद बोले विधायक सरयू राय
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर: चर्चित उद्यमी देवांग गांधी के अपहृत पुत्र कैरव गांधी 13 दिन बाद सकुशल बरामद, शहर में राहत
    Next Article अंशुल शरण ने फहराया युगांतर भारती के केंद्रीय कार्यालय में ध्वज

    Related Posts

    बोकारो में क्राइम मीटिंग: आईजी शैलेंद्र सिन्हा ने पुलिस अधिकारियों को दिए बेहतर पुलिसिंग के निर्देश

    June 6, 2026

    गिद्दी सी चेकपोस्ट फायरिंग कांड का खुलासा, राहुल दुबे गिरोह का सक्रिय सदस्य गिरफ्तार

    June 6, 2026

    पाकुड महंगाई, बेरोजगारी और बिजली संकट के खिलाफ माकपा का धरना-प्रदर्शन

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बोकारो में क्राइम मीटिंग: आईजी शैलेंद्र सिन्हा ने पुलिस अधिकारियों को दिए बेहतर पुलिसिंग के निर्देश

    गिद्दी सी चेकपोस्ट फायरिंग कांड का खुलासा, राहुल दुबे गिरोह का सक्रिय सदस्य गिरफ्तार

    पाकुड महंगाई, बेरोजगारी और बिजली संकट के खिलाफ माकपा का धरना-प्रदर्शन

    जमशेदपुर: रुंगटा स्टील हादसे में झुलसे मजदूर ने तोड़ा दम, 15 लाख मुआवजे पर बनी सहमति, परिजनों ने लिया शव

    मानगो के बड़े नालों की सफाई सोमवार से शुरू होगी : अपर नगर आयुक्त

    मतदाता सूची पुनरीक्षण-2026 को लेकर बीएलओ व पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण

    पुलिसकर्मी बनकर ठगों ने महिला से उड़ाए दो लाख के गहने, बिष्टुपुर में दिनदहाड़े वारदात

    बेलीबोधन घाट के पास हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, देसी पिस्तौल और जिंदा गोली बरामद

    विश्व पर्यावरण दिवस पर ईस्ट प्लांट बस्ती पार्क में कुलवंत सिंह बंटी ने किया वृक्षारोपण

    गुरु अर्जुन देव जी की स्मृति में जेमको गुरुद्वारा में छबीली का आयोजन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.