रेड क्रॉस कार्यालय जमशेदपुर में धूमधाम से मना गणतंत्र दिवस, उपायुक्त ने फहराया तिरंगा
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर आज रेड क्रॉस कार्यालय, जमशेदपुर में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर देश के संविधान, लोकतंत्र और एकता को नमन किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि माननीय उपायुक्त, जमशेदपुर की गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ी, वहीं विशेष अतिथि के रूप में के.के. बिल्डर्स के प्रबंध निदेशक श्री विकास सिंह उपस्थित रहे।
रेड क्रॉस द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में समाजसेवा, मानवता और राष्ट्रप्रेम की भावना स्पष्ट रूप से देखने को मिली। सेवा और समर्पण के प्रतीक इस संस्थान में गणतंत्र दिवस मनाना हम सभी के लिए गर्व का विषय है।
इस पावन अवसर पर जमशेदपुर के समस्त नागरिकों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। आइए, हम सब मिलकर एक मजबूत, समरस और विकसित भारत के निर्माण का संकल्प लें।

