Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दिशोम गुरु शिबू सोरेन को मरणोपरांत ‘पद्म भूषण’ से सम्मानित किया जाना झारखंड के लिए गर्व का क्षण : अमरप्रीत सिंह काले
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    दिशोम गुरु शिबू सोरेन को मरणोपरांत ‘पद्म भूषण’ से सम्मानित किया जाना झारखंड के लिए गर्व का क्षण : अमरप्रीत सिंह काले

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarJanuary 25, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    दिशोम गुरु शिबू सोरेन को मरणोपरांत ‘पद्म भूषण’ से सम्मानित किया जाना झारखंड के लिए गर्व का क्षण : अमरप्रीत सिंह काले

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर/रांची  भारत सरकार द्वारा झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री, दिशोम गुरु श्रद्धेय शिबू सोरेन को मरणोपरांत देश के प्रतिष्ठित नागरिक सम्मान ‘पद्म भूषण’ से सम्मानित किए जाने पर झारखंड में हर्ष और गौरव का वातावरण है।

    झारखंड भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने इस अवसर पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन का संपूर्ण जीवन झारखंड की अस्मिता, आदिवासी समाज के अधिकारों और सामाजिक न्याय के लिए संघर्ष को समर्पित रहा। उनका योगदान न केवल झारखंड बल्कि पूरे देश के लिए प्रेरणास्रोत है।

     

    उन्होंने कहा कि शिबू सोरेन ने जन आंदोलन के माध्यम से झारखंड राज्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनका संघर्ष, विचार और नेतृत्व आने वाली पीढ़ियों को सदैव मार्गदर्शन देता रहेगा। भारत सरकार द्वारा उन्हें मरणोपरांत ‘पद्म भूषण’ से सम्मानित किया जाना उनके ऐतिहासिक योगदान को सच्ची श्रद्धांजलि है।

    अमरप्रीत सिंह काले ने इस सम्मान के लिए भारत सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं गृह मंत्री अमित साह का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान झारखंड की जनता की भावनाओं का सम्मान है और राज्य के लिए गर्व का विषय है।

    उन्होंने दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन को नमन करते हुए कहा कि उनका नाम झारखंड के इतिहास में स्वर्णाक्षरों में अंकित रहेगा।

    दिशोम गुरु शिबू सोरेन को मरणोपरांत ‘पद्म भूषण’ से सम्मानित किया जाना झारखंड के लिए गर्व का क्षण : अमरप्रीत सिंह काले
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमानगो मेयर की प्रत्याशी मोमिना बेगम ने जवाहर नगर कुटकुट डूंगरी क्षेत्र में पदयात्रा निकाला : अंसार खान 
    Next Article शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म विभूषण सम्मान से सम्मानित करना गर्व की बात: राजेश शुक्ल 

    Related Posts

    सपा का ‘27 का संकल्प’: वादों की चमक और आर्थिक हकीकत

    November 27, 2026

    आनंद मोहन प्रकरण: कानून, राजनीति और जातिगत लामबंदी के बीच लोकतंत्र के सवाल

    November 27, 2026

    जानिए आपके सितारे क्या बोलते हैं

    November 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सपा का ‘27 का संकल्प’: वादों की चमक और आर्थिक हकीकत

    आनंद मोहन प्रकरण: कानून, राजनीति और जातिगत लामबंदी के बीच लोकतंत्र के सवाल

    जानिए आपके सितारे क्या बोलते हैं

    सुप्रीम कोर्ट के आदेश से आनंद मोहन को फिर जाना होगा जेल

    Royal Reels Casino Mobile: Quick-Hit Sessions for Players Who Drop In and Out

    लोकसभा सीटों में 50% बढ़ोतरी का प्रस्ताव, 850 तक होगी संख्या

    पंचकूला में 26 से 28 दिसंबर तक सजेगा छठा मीडिया महाकुंभ एवं राष्ट्र गौरव अवार्ड 2026

    अर्जुन मुंडा की दिवंगत मां को सीएम हेमंत सोरेन और पूर्व सीएम रघुवर दास ने दी श्रद्धांजलि

    बाल विवाह के खिलाफ अभियान तेज, पीएलवी को बताया डालसा का सैनिक

    बारीडीह हाई स्कूल में बच्चों की फाइलेरिया जाँच

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.