केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के जवानों ने तटीय सुरक्षा को लेकर जागरूकता लाने के लिए निकली साइकिल रैली,इंस्पेक्टर विनय कुमार ने कार्यक्रम में लिया हिस्सा
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जादूगोड़ा : यूसिल की नरवा पहाड़ यूरेनियम प्रोजेक्ट को सुरक्षा में जुटी केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के जवानों ने नरवा पहाड़ यूसिल कॉलोनी में तटीय सुरक्षा को लेकर नागरिकों में जागरूकता लाने के लिए साइकिल रैली निकाली। जिसकी अगुवाई इंस्पेक्टर विनय कुमार, के के सिंह व संदीप कुमार ने की। कार्यक्रम के बाबत ब्रजेश कुमार ने कहा कि सी आई एस एफ की वंदे मातरम तटीय साइक्लोथॉन, 6553 KM का सफर की शुरुआत अन्य राज्यों से 28 जनवरी को निकाली जाएगी। जिसके समर्थन में नरवा पहाड़ यूसिल कॉलोनी में भी सायकिल रैली निकाली गई है। जिसका उद्देश्य देश की तटीय सुरक्षा के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाना हैं ।
इस खास साइकिल यात्रा को गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय नई दिल्ली के मेजर ध्यानचंद राष्ट्रीय स्टेडियम से आगामी 28 जनवरी को वर्चुअल रूप से हरी झंडी दिखाएंगे।इस यात्रा में सीआईएसएफ की दो टीमें शामिल होंगी. एक टीम गुजरात के कच्छ स्थित लखपत किले से पश्चिमी तट के रास्ते आगे बढ़ेगी, जबकि दूसरी टीम पश्चिम बंगाल के बक्खाली से पूर्वी तट के जरिए सफर करेगी. दोनों टीमें आगामी 22 फरवरी 2026 को केरल के कोच्चि में मिलेगी।जिसके जरिय गांव-गांव पहुंचेगा सुरक्षा का संदेश। इतना ही नहीं, सुरक्षित तट, समृद्ध भारत यात्रा के दौरान तटीय इलाकों में नशीले पदार्थों की तस्करी, हथियारों की अवैध आवाजाही और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के खतरों को लेकर लोगों को जागरूक किया जाना है।. खासतौर पर मछुआरों और स्थानीय लोगों से संवाद कर उन्हें तटीय सुरक्षा में भागीदार बनने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

