Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मैक्सी फेयर 2026 के विजेताओं की घोषणा, दो दिनों तक प्रतिभा और उत्साह का संगम
    Breaking News खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां सिनेमा हजारीबाग

    मैक्सी फेयर 2026 के विजेताओं की घोषणा, दो दिनों तक प्रतिभा और उत्साह का संगम

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarJanuary 24, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मैक्सी फेयर 2026 के विजेताओं की घोषणा, दो दिनों तक प्रतिभा और उत्साह का संगम

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर।एक्सएलआरआइ जमशेदपुर के फुटबॉल ग्राउंड में 17 व 18 जनवरी 2026 को आयोजित 46वीं मैक्सी फेयर (मार्केटिंग एसोसिएशन ऑफ एक्सएलआरआइ) ने शहरवासियों को दो दिनों तक रंग-बिरंगे उत्सव में डुबो दिया। बच्चों, युवाओं और परिवारों की सक्रिय भागीदारी के साथ यह मेला प्रतिभा, रचनात्मकता और सामुदायिक एकता का शानदार मंच बना।

    पहले दिन (17 जनवरी) के प्रमुख परिणाम:

    सा रे गा मा पा प्रतियोगिता में 7–12 वर्ष वर्ग में आरवी पांडे विजेता व अनुराग चटर्जी उपविजेता रहे। 13–17 वर्ष वर्ग में अद्रिजा चटर्जी विजेता व अर्नव भारद्वाज उपविजेता बने, जबकि 18 वर्ष से अधिक वर्ग में अंशुमन कर विजेता और रितम दत्ता उपविजेता रहे।

    मास्टरशेफ में प्रतिमा साहू ने प्रथम स्थान तथा विष्णु महतो ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

    फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में 5–8 वर्ष वर्ग में अथर्व गुप्ता विजेता और काव्या अग्रवाल उपविजेता, जबकि 9–12 वर्ष वर्ग में अराना कर विजेता व आयेशा फातिमा उपविजेता रहीं।

    इसके अलावा मिस्टर जमशेदपुर का खिताब दीपक कुमार और मिस जमशेदपुर का खिताब मेधा ओझा ने जीता।

    दूसरे दिन (18 जनवरी) के प्रमुख परिणाम:

    आर्ट अटैक में 5–10 वर्ष वर्ग में श्रीजोनी घोष प्रथम व आरुषि द्वितीय, जबकि 11–15 वर्ष वर्ग में त्रिशा प्रथम और वैभवी द्वितीय रहीं।

    डांस मेनिया में 7–14 वर्ष सोलो वर्ग में किंजल विजेता और अनन्या उपविजेता रहीं, ग्रुप वर्ग में माइटी क्रू विजेता रहा। 15–25 वर्ष सोलो वर्ग में समृद्धि विजेता और समीर प्रथम उपविजेता बने, जबकि ग्रुप वर्ग में टीम वॉयड ने जीत हासिल की।

    बॉलीवुड ट्रिविया नाइट में आदित्य बेसरा, पियू चटर्जी और अर्शित की टीम विजेता बनी, जबकि हर्षदीप सिंह भाटिया और राजदीप भाटी की टीम उपविजेता रही।

    दोनों दिनों मास्टरशेफ, फैंसी ड्रेस, फैशन शो, आर्ट, डांस और ट्रिविया जैसी प्रतियोगिताओं ने दर्शकों को खूब आकर्षित किया। मैक्सी फेयर 2026 जमशेदपुर के लिए एक यादगार उत्सव साबित हुआ, जहां हर उम्र की प्रतिभाओं को मंच और सम्मान मिला।

    दो दिनों तक प्रतिभा और उत्साह का संगम मैक्सी फेयर 2026 के विजेताओं की घोषणा
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसीओ मनोज कुमार व बिरसानगर थाना प्रभारी की सतर्कता से 2B सरकारी जमीन पर कब्जे की कोशिश नाकाम
    Next Article कांग्रेस कार्यालय में स्व. अब्दुर्रज्जाक अंसारी की 109वीं जयंती मनाई गई

    Related Posts

    खेल और शिक्षा जगत में चार दशक की सेवाओं के लिए श्याम कुमार शर्मा को मानद डॉक्टरेट उपाधि

    June 17, 2026

    16 जूसाल तक पर्यटकों की पसंद रही अफ्रीकी शेरनी जोया का निधन, टाटा जू में शोक

    June 17, 2026

    साहब’ कुर्सी पर ठीक से जमे भी नहीं कि गुलदस्ता ब्रिगेड स्वागत के लिए हाज़िर

    June 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    खेल और शिक्षा जगत में चार दशक की सेवाओं के लिए श्याम कुमार शर्मा को मानद डॉक्टरेट उपाधि

    16 जूसाल तक पर्यटकों की पसंद रही अफ्रीकी शेरनी जोया का निधन, टाटा जू में शोक

    साहब’ कुर्सी पर ठीक से जमे भी नहीं कि गुलदस्ता ब्रिगेड स्वागत के लिए हाज़िर

    पुलिस पर फायरिंग करने वाला भरत तिवारी एनकाउंटर में घायल, दोनों जांघ में लगी गोली

    रांची में RSS कार्यालय पर पेट्रोल बम से हमला

    गिरिडीह 20 जून को होनी थी शादी, 8 दिन पहले प्रेमी संग भागी बेटी; आहत पिता ने राजदह धाम में जीते जी किया पिंडदान

    उलीडीह के खड़िया बस्ती में गोलीकांड: युवक की मौत, तीन हिरासत में

    उलीडीह के खड़िया बस्ती में गोलीकांड: युवक की मौत, तीन हिरासत में

    रामपुर में शादी के नाम पर कथित धोखाधड़ी: महिला गिरफ्तार

    झारखंड में राज्यसभा चुनाव: सियासत गरमाई, किलेबंदी तेज

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.