Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » झारखंड कांग्रेस में असंतोष, पांच विधायक दिल्ली जाकर आलाकमान से मिले
    Breaking News Headlines कारोबार चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    झारखंड कांग्रेस में असंतोष, पांच विधायक दिल्ली जाकर आलाकमान से मिले

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarJanuary 23, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    झारखंड कांग्रेस में असंतोष, पांच विधायक दिल्ली जाकर आलाकमान से मिले

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    रांची:झारखंड कांग्रेस में आंतरिक असंतोष खुलकर सामने आ गया है। पार्टी के पांच विधायक दिल्ली में डेरा डालकर आलाकमान के समक्ष अपनी नाराजगी रखने के बाद रांची लौट आए हैं। विधायकों ने कहा कि वे व्यक्तिगत शिकायत नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं की भावनाएं और संगठन की स्थिति से शीर्ष नेतृत्व को अवगत कराने दिल्ली गए थे।

    विधायक दल के उपनेता राजेश कच्छप ने बताया कि उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल सहित अन्य नेताओं से मुलाकात कर मंत्रियों की कार्यशैली, संगठन में समन्वय की कमी और शासन में बदलाव की जरूरत का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि सत्ता में रहते हुए कांग्रेस को जनता और कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलना होगा।

    दिल्ली गए विधायकों में राजेश कच्छप, सुरेश बैठा, नमन विक्सल कोंगाड़ी, सोनेराम सिंकू और भूषण बाड़ा ने कांग्रेस कोटे के चार मंत्रियों की कार्यशैली पर असंतोष जताया। साथ ही बोर्ड, निगम और आयोगों में लंबे समय से खाली पड़े पदों को जल्द भरने की मांग की गई।

    विधायकों ने संकेत दिया कि मंत्रिमंडल में फेरबदल संभव है और कांग्रेस के सभी विधायक मंत्री पद के योग्य हैं। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत करने और सरकार को अधिक जवाबदेह बनाने के लिए यह पहल की गई है। अब इस मामले पर आलाकमान के फैसले का इंतजार किया जा रहा है।

    झारखंड कांग्रेस में असंतोष पांच विधायक दिल्ली जाकर आलाकमान से मिले
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभाजपा कार्यकर्ताओं ने पराक्रम दिवस पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस को किया नमन
    Next Article भाजपा नेताओं ने कैरव गांधी परिजनों से की मुलाकात, सरकार पर उठाए सवाल

    Related Posts

    क्रेशर मशीन के विरोध में ग्रामीणों का डीसी कार्यालय पर प्रदर्शन, सुरक्षा व्यवस्था रही कड़ी

    July 28, 2026

    गुरु रविदास की 650वीं जयंती वर्ष पर भाजपा का ‘समरसता संकल्प अभियान

    July 28, 2026

    टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क में आज मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस, वन महोत्सव का होगा समापन

    July 28, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    क्रेशर मशीन के विरोध में ग्रामीणों का डीसी कार्यालय पर प्रदर्शन, सुरक्षा व्यवस्था रही कड़ी

    गुरु रविदास की 650वीं जयंती वर्ष पर भाजपा का ‘समरसता संकल्प अभियान

    टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क में आज मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस, वन महोत्सव का होगा समापन

    झारखंड भाजपा प्रदेश कार्यसमिति घोषित: बाबूलाल, अर्जुन मुंडा, चंपाई समेत दिग्गजों को मिली अहम जिम्मेदारी

    कवि और कलम के ओपन माइक में गूंजी कविता और शायरी, नई प्रतिभाओं को मिला मंच

    आइसा का बड़ा आरोप: शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वाले छात्रों के खिलाफ देशभर में दमनात्मक कार्रवाई जारी

    आइसा का आरोप: देशभर में कार्रवाई की जा रही है प्रदर्शनकारी छात्रों पर

    जंतर-मंतर छात्र आंदोलन के समर्थन में जमशेदपुर में धरना, परीक्षा धांधली और दमन के खिलाफ बुलंद हुई आवाज

    बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत: असम में केंद्र और राज्य सरकार मिलकर कर रही काम, 68 मौतें

    ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन ने प्रदर्शनकारियों की धरपकड़ का आरोप लगाया, हिरासत में लिए गए युवाओं की रिहाई की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.