कुंडहित प्रखंड में राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन
राष्ट्र संवाद सं
जामताड़ा: कुंडहित प्रखंड सह अंचल कार्यालय में राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी मोहम्मद जमाले राजा ने की। इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों, कर्मियों एवं आम नागरिकों को मतदाता शपथ दिलाई गई। बीडीओ ने अपने संबोधन में कहा कि मतदान लोकतंत्र की मजबूती का आधार है और यह प्रत्येक नागरिक का अधिकार होने के साथ-साथ कर्तव्य भी है।कार्यक्रम में प्रखंड एवं अंचल कार्यालय के कर्मी उपस्थित रहे।

