DMM लाइब्रेरी पुस्तक दान अभियान – 417 पुस्तकों का सराहनीय योगदान
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर :जिला प्रशासन के सहयोग से जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति द्वारा DMM लाइब्रेरी के लिए आयोजित पुस्तक दान अभियान को नागरिकों से उत्साहजनक समर्थन प्राप्त हो रहा है। दिनांक 20 जनवरी 2026 तक इस अभियान के अंतर्गत कुल 417 पुस्तकें दान स्वरूप प्राप्त की गई हैं।
पुस्तक दान में शहर के अनेक समाजसेवियों, शिक्षाविदों एवं जागरूक नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्राप्त पुस्तकों के आधार पर शीर्ष पुस्तक दानदाता निम्नलिखित हैं:
• श्रीमती मंजू खंडेलवाल – 150 पुस्तकें
• श्री बन्नी गुप्ता – 95 पुस्तकें
• श्री सम्राट चक्रवर्ती – 45 पुस्तकें
• श्रीमती अन्नी अमृता – 35 पुस्तकें
• श्रीमती महेश्वरी देवी – 24 पुस्तकें
• श्री मनचंद अग्रवाल – 15 पुस्तकें
• डॉ. शाहीर पाल – 14 पुस्तकें
• श्री सोहैब अहमद – 11 पुस्तकें
• श्री विकास श्रीवास्तव – 10 पुस्तकें
• श्री बी. संतोष स्वामी – 10 पुस्तकें
• श्री कर्ण सत्यार्थी – 7 पुस्तकें
• श्री भोगला सोरेन – 1 पुस्तक
इस अभियान का उद्देश्य DMM लाइब्रेरी को समृद्ध करना तथा विद्यार्थियों, युवाओं एवं आम नागरिकों में पठन-पाठन की संस्कृति को प्रोत्साहित करना है। दान की गई पुस्तकें विभिन्न विषयों से संबंधित हैं, जो पाठकों के ज्ञानवर्धन में सहायक सिद्ध होंगी।
जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति द्वारा सभी दानदाताओं के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया गया है तथा अन्य नागरिकों से भी इस पुनीत अभियान में सहभागी बनने की अपील की गई है।

