Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जोजोबेड़ा जमीन कारोबारी संजीव सिंह हत्याकांड में फैसला, झामुमो नेता दुबराज नाग दोषी करार, कई आरोपी बरी
    Breaking News Headlines अपराध कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    जोजोबेड़ा जमीन कारोबारी संजीव सिंह हत्याकांड में फैसला, झामुमो नेता दुबराज नाग दोषी करार, कई आरोपी बरी

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarJanuary 19, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जोजोबेड़ा जमीन कारोबारी संजीव सिंह हत्याकांड में फैसला, झामुमो नेता दुबराज नाग दोषी करार, कई आरोपी बरी

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर।जमशेदपुर के गोविंदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जोजोबेड़ा रेलवे फाटक के सामने 12 मई 2016 को हुए जमीन कारोबारी संजीव सिंह हत्याकांड में अदालत ने अहम फैसला सुनाया है। एडीजे-5 मंजू कुमारी की अदालत ने झामुमो के ओडिशा प्रदेश अध्यक्ष दुबराज नाग और मृतक के चचेरे भाई जीतेंद्र सिंह को हत्या के मामले में दोषी करार दिया है। सजा के बिंदु पर अदालत 23 जनवरी को अपना फैसला सुनाएगी।

    अदालत के फैसले के अनुसार, इस मामले में अन्य आरोपी मंगल टुडू, चित्रो सरदार, मिथुन चक्रवर्ती, डोमनिक सौमसंग, मोहन कच्छप, सरफुद्दीन अंसारी समेत कई लोगों को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया गया है।

    अभियोजन पक्ष के अनुसार यह हत्या सुपारी किलिंग के तहत कराई गई थी। आरोप था कि दुबराज नाग ने ही जमीन विवाद को लेकर संजीव सिंह की हत्या की साजिश रची और उसे अंजाम दिलवाया। अदालत ने उपलब्ध साक्ष्यों और गवाहों के बयान के आधार पर दुबराज नाग और जीतेंद्र सिंह को दोषी ठहराया।

    अब दोनों दोषियों को हत्या के मामले में या तो आजीवन कारावास अथवा मृत्युदंड (फांसी) की सजा हो सकती है, क्योंकि भारतीय दंड संहिता के तहत हत्या के अपराध में इन्हीं दो सजाओं का प्रावधान है।

    यह फैसला इलाके में लंबे समय से चर्चा में रहे इस हत्याकांड में न्यायिक प्रक्रिया की एक बड़ी कड़ी माना जा रहा है।

    कई आरोपी बरी जोजोबेड़ा जमीन कारोबारी संजीव सिंह हत्याकांड में फैसला झामुमो नेता दुबराज नाग दोषी करार
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleब्रह्मर्षि विकास मंच में पदाधिकारियों की घोषणा पर विवाद, संस्थापक महासचिव ने बताया अनैतिक व अवैध
    Next Article आरकेएफएल फाउंडेशन और उर्विता संस्था के संयुक्त तत्वावधान में बच्चों का विशाल आर्ट मेला “सपनों का कैनवास” हर्षोल्लास के साथ संपन्न

    Related Posts

    त्याग की आड़ में सत्ता का मोह या वास्तव में राजनीतिक नैतिकता?

    November 12, 2026

    क्या डिजिटल निर्भरता देश की नई कमजोरी बन रही है?

    November 12, 2026

    पन्नू प्रकरण में समन से संप्रभुता तक उठे गंभीर सवाल

    November 12, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    त्याग की आड़ में सत्ता का मोह या वास्तव में राजनीतिक नैतिकता?

    क्या डिजिटल निर्भरता देश की नई कमजोरी बन रही है?

    पन्नू प्रकरण में समन से संप्रभुता तक उठे गंभीर सवाल

    यूसीआईएल में 23 अधिकारियों का तबादला, प्रवीण पाल और राजेश यादव सूची से बाहर; कर्मचारियों ने उठाए सवाल

    20 नवंबर को होगा रामार्चा पूजन, 21 को मणिमेला मैदान में बंटेगा प्रसाद

    VulkanSpiele mit über 6000 Spielen und 79 Providern im Überblick

    पत्रकार झुकेंगे नहीं, सवाल रुकेंगे नहीं!

    जल जमाव से परेशान लोगों ने गिरिराज कुंदन वाटर पार्क का किया उद्घाटन

    बाड़ा गांव में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनायी गयी चित्रगुप्त पूजा, भाई दूज पर बहनों ने भाइयों की लंबी उम्र की कामना की

    घर के तीन सदस्यों को शौचालय में बंद कर आधे घंटे तक की रुपये और जेवरात की तलाश, ग्रामीणों की सतर्कता से खाली हाथ भागे बदमाश; घटनास्थल से दो खोखा बरामद

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.