Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पोटका थाना क्षेत्र में मादक पदार्थों के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है
    Breaking News Headlines अपराध कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    पोटका थाना क्षेत्र में मादक पदार्थों के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarJanuary 17, 2026Updated:January 17, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पोटका थाना क्षेत्र में मादक पदार्थों के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर के पोटका थाना क्षेत्र में मादक पदार्थों के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दो युवकों को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है. जमशेदपुर ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग ने शनिवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि 16 जनवरी को पुलिस को सूचना मिली थी कि पोटका थाना क्षेत्र अंतर्गत जुगसलाई राम बाबा क्षेत्र के आसपास ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री की जा रही है. सूचना के सत्यापन के बाद एक विशेष टीम का गठन किया गया.

    पुलिस टीम ने मौके पर सर्च अभियान चलाकर दो युवकों को पकड़ा. तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से कुल 3.0 ग्राम ब्राउन शुगर, एक मोबाइल फोन और अन्य सामग्री बरामद की गई. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सागर मंडल, उम्र करीब 21 वर्ष, निवासी बालीगुमा, थाना कदमा और मितेश मंडल, उम्र करीब 22 वर्ष, निवासी गुड़डीह, थाना पोटका के रूप में हुई है. ग्रामीण एसपी ने बताया कि दोनों आरोपियों के विरुद्ध पोटका थाना कांड संख्या 05/2026 के तहत धारा 21(a)/29 NDPS Act में मामला दर्ज किया गया है और दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. उन्होंने कहा कि जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और इसमें संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा.

    पोटका थाना क्षेत्र में मादक पदार्थों के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकदमा में कांग्रेस की संगठनात्मक सशक्तिकरण बैठक, पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश
    Next Article नर्सरी का संग्राम : नामांकन सूची के साथ ही स्कूल परिसर में उमड़ी भीड़

    Related Posts

    दीपावली का उत्सव या प्रदूषण का तांडव? रोशनी के पर्व पर धुएँ और धमाकों का बढ़ता संकट: आखिर कब जागेंगी सरकारें

    November 10, 2026

    झारखंड स्टेट बार काउंसिल को राजेश कुमार शुक्ल ने राष्ट्रीय मजबूत पहचान दिलाया

    November 10, 2026

    ट्रंप के बदले तेवर के पीछे चुनावी झटका या ईरान का दबाव?

    November 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दीपावली का उत्सव या प्रदूषण का तांडव? रोशनी के पर्व पर धुएँ और धमाकों का बढ़ता संकट: आखिर कब जागेंगी सरकारें

    झारखंड स्टेट बार काउंसिल को राजेश कुमार शुक्ल ने राष्ट्रीय मजबूत पहचान दिलाया

    ट्रंप के बदले तेवर के पीछे चुनावी झटका या ईरान का दबाव?

    निशा भगत आत्महत्या मामले की सीबीआई जांच के आदेश, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लिया बड़ा फैसला

    *काण्ड्रा-चौका मार्ग पर बालू लदा टीपर पलटा, चालक जख्मी

    जिला पदाधिकारी ने मंझौल अंतर्गत विभिन्न छठ घाटों का किया निरीक्षण

    मंझौल में बाल श्रम के विरुद्ध होटल में सघन छापेमारी, नाबालिग बाल श्रमिक विमुक्त विमुक्त

    जनहित से जुड़ी योजनाओं व विकास कार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर करें निष्पादन : डीएम

    भागाबांध ने रिचितुका को हराकर फुटबॉल खिताब पर जमाया कब्जा

    राजस्व संग्रह और राजस्व – न्याय संबंधित समीक्षात्मक बैठक

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.