Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अपहरण जैसी घटनाओं से दहशत में है शहर, जल्द हो अपराधियों की गिरफ्तारी : काले
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    अपहरण जैसी घटनाओं से दहशत में है शहर, जल्द हो अपराधियों की गिरफ्तारी : काले

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarJanuary 17, 2026Updated:January 17, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    अपहरण जैसी घटनाओं से दहशत में है शहर, जल्द हो अपराधियों की गिरफ्तारी : काले

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर शहर में लगातार बिगड़ती विधि-व्यवस्था और अपहरण जैसी गंभीर घटनाओं से शांतिप्रिय नागरिकों में भय और आक्रोश व्याप्त है। जनता की इसी पीड़ा को आवाज़ देने और शहर में अमन-चैन व सुरक्षा का माहौल बहाल कराने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी जमशेदपुर महानगर के तत्वावधान में वरीय आरक्षी अधीक्षक कार्यालय के समक्ष जोरदार आक्रोश प्रदर्शन किया गया।

    भाजपा जिला कार्यालय से जिला अध्यक्ष संजीव सिन्हा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं वरिष्ठ नेता जुलूस की शक्ल में निकले और एसएसपी कार्यालय पहुँचकर कानून-व्यवस्था की बदहाली के खिलाफ सशक्त विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन के माध्यम से प्रशासन से अपराध पर कठोर नियंत्रण, अपराधियों की त्वरित गिरफ्तारी और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की माँग की गई।

    इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने कहा कि अपहरण जैसी घटनाओं से पूरा शहर दहशत में है। आम लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी होनी चाहिए और ऐसे तत्वों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।

    काले ने कहा कि भाजपा मानती है कि जनता की सुरक्षा सर्वोपरि है। जमशेदपुर को अपराध-मुक्त, भय-मुक्त और शांत शहर बनाना हमारी प्रतिबद्धता है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि जल्द ही अपराधी सलाखों के पीछे होंगे और कैरव सकुशल अपने परिवार के बीच होगा।

    अपहरण जैसी घटनाओं से दहशत में है शहर जल्द हो अपराधियों की गिरफ्तारी : काले
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article21 जनवरी को बिस्टुपुर गोपाल (रीगल) मैदान में भव्य टुसु मेला का होगा आयोजन
    Next Article शहर की बिगड़ती विधि-व्यवस्था के खिलाफ भाजपा का आक्रोश, एसएसपी कार्यालय पर प्रदर्शन

    Related Posts

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 6, 2026

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    June 6, 2026

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    तुम्हारे लिए

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    साइबर ठगी के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    नाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित चिकित्सकों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण

    करमाटांड़ और नारायणपुर में आम उत्सव सह बागबानी मेला आयोजित, जैविक आमों ने खींचा लोगों का ध्यान

    पंचायतों में योजनाओं की हकीकत परखी, वरीय अधिकारियों ने किया निरीक्षण

    नाला खाद्यान्न गोदाम का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश

    नाला प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए अहम निर्देश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.