Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » नीतीश कुमार का समृद्धि यात्रा आज से सियासी संतुलन तक बिहार में नीतीश कुमार की ‘सेंचुरी’ की तैयारी
    Breaking News Headlines राष्ट्रीय संपादकीय

    नीतीश कुमार का समृद्धि यात्रा आज से सियासी संतुलन तक बिहार में नीतीश कुमार की ‘सेंचुरी’ की तैयारी

    Sponsored By: सोना देवी यूनिवर्सिटीJanuary 15, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नीतीश कुमार का समृद्धि यात्रा आज से ,सियासी संतुलन तक बिहार में नीतीश कुमार की ‘सेंचुरी’ की तैयारी

    देवानंद सिंह

    बिहार की राजनीति एक बार फिर निर्णायक मोड़ पर खड़ी है और इसके केंद्र में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हैं। जो एक बार फिर राज्यव्यापी। यात्रा पर निकलने जा रहे हैं। 16 जनवरी से मुख्यमंत्री समृद्धि यात्रा की शुरुआत करने जा रहे हैं इस बार भी उनकी यात्रा पश्चिम चंपारण से शुरू हो सकती है। उनकी समृद्धि यात्रा केवल विकास कार्यक्रम नहीं, बल्कि एक सधे हुए राजनीतिक संदेश और शक्ति-प्रदर्शन का माध्यम बन चुकी है। 243 सदस्यीय विधानसभा में लगभग पूरा सदन उनके साथ खड़ा दिखाई दे रहा है, जो यह संकेत देता है कि नीतीश कुमार केवल सरकार नहीं चला रहे, बल्कि राजनीतिक दिशा भी तय कर रहे हैं।

     

    नीतीश कुमार ने यह स्पष्ट कर दिया है कि जेडीयू को अब किसी की बैसाखी की जरूरत नहीं। संगठनात्मक स्तर पर जेडीयू को मजबूत करने की कवायद तेज है और इसका असर सहयोगी दलों पर भी दिखने लगा है। भाजपा को लेकर नीतीश का रुख अब पूरी तरह साफ है वे भाजपा को सत्ता की केंद्रीय भूमिका में नहीं, बल्कि विपक्ष की भूमिका में देखना चाहते हैं। यही कारण है कि भाजपा की ओर से जेडीयू के कुछ नेताओं को अपने पाले में लाने की कोशिशों के बावजूद, नीतीश कुमार हमेशा “दो कदम आगे” नजर आ रहे हैं।
    नीतीश कुमार ने बिना शोर किए यह संदेश दे दिया है कि सत्ता का वास्तविक नियंत्रण उन्हीं के हाथ में है और जब तक वे हैं, तब तक नीति भी वही तय करेंगे।

     

     

    बिहार की राजनीति में इस समय जातीय समीकरण और भाजपा दोनों एक-दूसरे को रिप्लेस करने की तैयारी में दिखाई देते हैं। नीतीश कुमार इस टकराव को संतुलन में बदलने की कोशिश कर रहे हैं। वे जानते हैं कि बिहार में स्थिरता तभी संभव है जब सत्ता मजबूत हो और विपक्ष भी स्पष्ट भूमिका में हो।

     

    हालिया चूड़ा-दही कार्यक्रम इस बदलते सियासी परिदृश्य का अहम संकेत है। कांग्रेस के छह विधायक और लोजपा के कई विधायक की गैरमौजूदगी यह दर्शाती है कि राजनीतिक पंक्तियां खिसक रही हैं। यह महज संयोग नहीं, बल्कि आने वाले बड़े फेरबदल की आहट है। राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा तेज है कि नीतीश कुमार “सेंचुरी” लगाने यानी निर्णायक बहुमत और पूर्ण नियंत्रण की ओर बढ़ रहे हैं। यदि ऐसा होता है, तो बिहार की राजनीति में बड़े उलट-पलट तय हैं।

     

     

    इतिहास गवाह है कि बराबरी की ताकत वाले गठबंधन लंबे समय तक टिकाऊ नहीं होते। किसी न किसी को सत्ता से बाहर बैठना ही पड़ता है। देश के कई राज्यों में ऐसे उदाहरण मौजूद हैं, जहां सत्ता-साझेदारी अंततः टकराव में बदली। बिहार भी इससे अछूता नहीं है।

     

    दिल्ली की सत्ता बिहार पर नजरें गड़ाए बैठी है, जबकि पटना के सियासी केंद्र यह चाहते हैं कि बिहार को एक मजबूत और विश्वसनीय विपक्ष मिले। इस द्वंद्व के बीच नीतीश कुमार का संतुलन एक मिसाल बनकर उभर रहा है। फिलहाल स्थिति यह है कि पूरी विधानसभा का झुकाव नीतीश कुमार के पक्ष में दिखाई देता है, और यही उनकी सबसे बड़ी राजनीतिक पूंजी है।

     

     

    बहरहाल समृद्धि यात्रा के बहाने नीतीश कुमार बिहार की राजनीति को एक नए संतुलन की ओर ले जा रहे हैं—जहां सत्ता स्पष्ट हो, विपक्ष मजबूत हो और निर्णय एक केंद्र से हों। आने वाले समय में यह देखना दिलचस्प होगा कि उनकी यह ‘सेंचुरी रणनीति’ बिहार को स्थिरता देती है या एक नई राजनीतिक हलचल की शुरुआत करती है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसंक्रांति पर दोमुहानी समेत विभिन्न नदी तटों पर आस्था की डुबकी लगाने उमड़ा जनसैलाब
    Next Article ‘भजन-राज’ यानी ‘भरोसे के शासन’ में राजस्थान के नये आयाम

    Related Posts

    मुआवजे की मांग को लेकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन

    June 19, 2026

    कैलेंडर को प्रतीक मानना पंथिक मर्यादा नहीं : कुलबिंदर

    June 19, 2026

    मानगो जलापूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु विभिन्न योजनाओं को मिली स्वीकृति : मेयर सुधा गुप्ता

    June 19, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मुआवजे की मांग को लेकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन

    कैलेंडर को प्रतीक मानना पंथिक मर्यादा नहीं : कुलबिंदर

    मानगो जलापूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु विभिन्न योजनाओं को मिली स्वीकृति : मेयर सुधा गुप्ता

    10 साल बाद भी नहीं मिला पानी, रामनगर लकड़िया बागानबस्ती के लोगों ने दी आंदोलन की चेतावनी

    10 साल बाद भी नहीं मिला पानी, रामनगर लकड़िया बागानबस्ती के लोगों ने दी आंदोलन की चेतावनी जमशेदपुर के बागबेड़ा से सटे रामनगर बस्ती के सैकड़ों परिवारों ने बागबेड़ा ग्रामीण जलापूर्ति योजना के तहत अब तक शुद्ध पेयजल की सुविधा नहीं मिलने पर नाराजगी जताई है। ग्रामीणों का आरोप है कि वर्ष 2016 में पंचायत के तत्कालीन मुखिया द्वारा प्रत्येक घर से 450 रुपये लेकर पानी कनेक्शन के लिए रसीद दी गई थी, लेकिन 10 वर्ष बीत जाने के बाद भी न तो इलाके में पाइपलाइन बिछाई गई और न ही किसी घर तक जलापूर्ति की व्यवस्था की गई। ग्रामीणों का कहना है कि सरकारी और निजी बोरिंग से पानी निकलना बंद हो गया है, जिसके कारण लोगों को 30 से 40 रुपये प्रति बोतल पानी खरीदकर पीना पड़ रहा है। इससे क्षेत्र में पेयजल संकट गहराता जा रहा है और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि रामनगर बस्ती के निचले हिस्से में जल्द पाइपलाइन बिछाकर घर-घर पानी का कनेक्शन उपलब्ध कराया जाए। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि 15 दिनों के भीतर शुद्ध पेयजल की व्यवस्था नहीं की गई तो क्षेत्र के लोग उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे, जिसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन और सरकार की होगी।

    गंडा समाज ने अनुसूचित जाति में शामिल करने की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

    राजनीति में दल-बदल: आंतरिक असंतोष से चुनौती

    भाटीन माइंस में ठेका कंपनी पर मजदूरों का आक्रोश 72 घंटे का अल्टीमेटम मांग पूरी नहीं हुई तो होगी हड़ताल

    महुलिया तक एनएच-33 सुदृढ़ीकरण कार्य का भूमि पूजन, संजय सेठ ने राज्य सरकार पर साधा निशाना- कांग्रेस की वैशाखी पर सरकार खड़ी है

    सरायकेला में बालू लदे ट्रैक्टर ने महिला को कुचला, मौत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.