आदित्य साहू के नेतृत्व में पार्टी करेगी जोरदार वापसी:संजीव सिन्हा
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। राज्यसभा सांसद आदित्य साहू को झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित होने पर भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। संजीव सिन्हा ने कहा कि आदित्य साहू के बूथ कार्यकर्ता से लेकर प्रदेश अध्यक्ष तक का राजनीतिक सफर उनके समर्पण, संगठन निष्ठा और संघर्ष का प्रमाण है। उनके लंबे राजनीतिक अनुभव और सार्वजनिक जीवन का लाभ निश्चित रूप से पार्टी को मिलेगा और झारखंड में भाजपा जनसेवा के कार्यों को और अधिक मजबूती से आगे बढ़ाएगी।
उन्होंने कहा कि आदित्य साहू का सरल, सहज और मिलनसार स्वभाव उन्हें कार्यकर्ताओं के बीच लोकप्रिय बनाता है, वहीं उनका सशक्त सांगठनिक कौशल पार्टी को जमीनी स्तर पर और मजबूत करेगा एवं कार्यकर्ताओं में नया उत्साह और ऊर्जा का संचार करेगा। जिलाध्यक्ष संजीव सिन्हा ने विश्वास जताया कि आदित्य साहू के कुशल नेतृत्व में पार्टी झारखंड में जोरदार वापसी करेगी।

