Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आदिवासी भाषा-साहित्य की खुशबू के साथ शुरू हुआ प्रथम पूर्वी सिंहभूम साहित्य उत्सव–2026
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    आदिवासी भाषा-साहित्य की खुशबू के साथ शुरू हुआ प्रथम पूर्वी सिंहभूम साहित्य उत्सव–2026

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarJanuary 9, 2026No Comments1 Min Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    आदिवासी भाषा-साहित्य की खुशबू के साथ शुरू हुआ प्रथम पूर्वी सिंहभूम साहित्य उत्सव–2026

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर: गोपाल मैदान में प्रथम पूर्वी सिंहभूम साहित्य उत्सव–2026 का भव्य शुभारंभ देश-भर के ख्यातिप्राप्त जनजातीय व स्थानीय साहित्यकारों की उपस्थिति में दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। तीन दिवसीय इस उत्सव के पहले दिन बड़ी संख्या में साहित्यप्रेमी शामिल हुए। उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी, वरीय पुलिस अधीक्षक, उप विकास आयुक्त, एसडीएम धालभूम सहित प्रशासनिक व पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे।

    उप विकास आयुक्त नागेंद्र पासवान ने स्वागत भाषण में आयोजन को साहित्य और समाज के बीच संवाद का सशक्त माध्यम बताया। उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने कहा कि यह उत्सव रचनात्मक संवाद और सांस्कृतिक समृद्धि का मजबूत मंच बनेगा।

    पहले दिन झारखंड के प्रमुख आदिवासी साहित्यकारों ने विभिन्न सत्रों में भाग लिया। आदिवासी भाषा-साहित्य की विश्व दृष्टि, आदिवासी इतिहास, ओलचिकी लिपि के शताब्दी वर्ष, कुडुख भाषा संरक्षण, मजदूरों के शहर में साहित्य तथा जीवन मूल्यों जैसे विषयों पर गहन विमर्श हुआ।

    साहित्यिक सत्रों के साथ सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी हुईं। पहले दिन का समापन स्थानीय साहित्यकारों की कवि गोष्ठी के साथ हुआ।

    आदिवासी भाषा-साहित्य की खुशबू के साथ शुरू हुआ प्रथम पूर्वी सिंहभूम साहित्य उत्सव–2026
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभाजपा : नई टीम नया उत्साह प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने दी बधाई
    Next Article अंतर-विभागीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप–2026 का सफल समापन

    Related Posts

    बीएलओ की लापरवाही पर प्रशासन सख्त, रेणुका महतो और रीता देवी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा

    June 6, 2026

    चक्रधरपुर रेल मंडल आरपीएफ थाना प्रभारी कमलेश समादार रिश्वतखोरी मामले में गिरफ्तार, सीबीआई की बड़ी कार्रवाई से आरपीएफ में मचा हड़कंप

    June 6, 2026

    डोमजूरी पंचायत की मुखिया ने नरवा के पर्सनल मैनेजर को सौंपा ज्ञापन, नरवा पुलिया के दोनों साइड जाली लगाने की मांग

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बीएलओ की लापरवाही पर प्रशासन सख्त, रेणुका महतो और रीता देवी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा

    चक्रधरपुर रेल मंडल आरपीएफ थाना प्रभारी कमलेश समादार रिश्वतखोरी मामले में गिरफ्तार, सीबीआई की बड़ी कार्रवाई से आरपीएफ में मचा हड़कंप

    डोमजूरी पंचायत की मुखिया ने नरवा के पर्सनल मैनेजर को सौंपा ज्ञापन, नरवा पुलिया के दोनों साइड जाली लगाने की मांग

    बोलानी थाना क्षेत्र मे अज्ञात वाहन के धक्के से मोटसाइकिल सवार युवक की मौत

    रुंगटा स्टील हादसे में झुलसे मजदूर ने तोड़ा दम, 15 लाख मुआवजे पर बनी सहमति, परिजनों ने लिया शव

    पूर्वी सिंहभूम महिला आयाम के द्वारा महिलाओं के बीच एमआरपी नीति को लेकर जागरूकता अभियान

    ब्रह्मर्षि विकास मंच की गोविंदपुर इकाई का गठन, विरेन्द्र मौआर बने अध्यक्ष

    पार्वती घाट में नई सुविधाओं का शुभारंभ, पर्यावरण अनुकूल फरनेस और ‘देव आत्मा उद्यान’ शुरू

    पार्वती घाट में नई सुविधाओं का शुभारंभ, पर्यावरण अनुकूल फरनेस और ‘देव आत्मा उद्यान’ शुरू राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: पार्वती घाट समिति ने 6 जून से नागरिकों के लिए कई नई सुविधाओं की शुरुआत की है। पर्यावरण संरक्षण और अंतिम संस्कार व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से घाट परिसर में आधुनिक लकड़ी आधारित फरनेस, ‘देव आत्मा उद्यान’ तथा ‘पवित्र निकेतन’ के नवीनीकरण कार्य का शुभारंभ किया गया। समिति द्वारा स्थापित नया फरनेस कम लकड़ी की खपत के साथ कम समय में अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी करता है तथा चिमनी व्यवस्था के कारण प्रदूषण भी कम करता है। इसके लिए श्री कृष्ण मुरारी गुप्ता ने 11 लाख रुपये का योगदान दिया है। नवजात और पांच वर्ष तक के बच्चों के अंतिम संस्कार हेतु विकसित ‘देव आत्मा उद्यान’ में छह सीमांकित क्षेत्र बनाए गए हैं। इस परियोजना में कई समाजसेवियों और दानदाताओं ने पांच-पांच लाख रुपये का सहयोग दिया है। इसके अलावा, शौचालय एवं स्नान क्षेत्र ‘पवित्र निकेतन’ के नवीनीकरण के लिए श्री निर्मल भाई पांड्या ने पांच लाख रुपये का योगदान दिया है। समिति ने कहा कि समाज के सहयोग से पार्वती घाट में अंतिम संस्कार संबंधी सुविधाओं को अधिक स्वच्छ, व्यवस्थित और मानवीय बनाया जा रहा है तथा सभी दानदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

    करंट ने छीन ली कलम की आवाज: दैनिक भास्कर के पत्रकार मृत्युंजय सिंह का निधन, पत्रकार जगत में शोक

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.