Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दहेज की आग ने ली फिर एक गर्भवती महिला की जान, ससुराल वालों पर जिंदा जलाकर हत्या का आरोप
    Breaking News Headlines अपराध खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    दहेज की आग ने ली फिर एक गर्भवती महिला की जान, ससुराल वालों पर जिंदा जलाकर हत्या का आरोप

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarJanuary 5, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    दहेज की आग ने ली फिर एक गर्भवती महिला की जान, ससुराल वालों पर जिंदा जलाकर हत्या का आरोप

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    बोकरो पेटरवार थाना क्षेत्र के अंगवाली गांव में दहेज की भूख ने एक गर्भवती महिला की जान ले ली। दहेज के लिए ससुराल पक्ष द्वारा महिला को जिंदा जलाकर हत्या किए जाने का गंभीर आरोप सामने आया है। इस अमानवीय घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नीतू कुमारी(29) की शादी करीब तीन वर्ष पूर्व अंगवाली निवासी विनोद रविदास के साथ हुई थी। शादी के कुछ ही समय बाद से पति समेत ससुराल के लोग दहेज की मांग को लेकर नीतू को लगातार शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे। प्रताड़ना के चलते कई बार सामाजिक स्तर पर समझौता भी कराया गया, लेकिन हालात में कोई सुधार नहीं हुआ। मृतका के मायके पक्ष का आरोप है कि 18 दिसंबर को नीतू कुमारी जब रसोई में खाना बना रही थी, तभी पीछे से उस पर आग लगा दी गई। इस घटना में वह 85 से 90 प्रतिशत तक झुलस गई। गंभीर हालत में उसे बीजीएच बोकारो में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान बीते 1 जनवरी को उसकी मौत हो गई। मायके वालों ने नीतू के पति विनोद रविदास, सास तेतरी देवी और मामा साडम निवासी कारू रविदास पर मिलकर आग लगाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। मामले पर पेटरवार पुलिस ने महिला के पति को गिरफ्तार कर तेनुघाट जेल भेज दिया।

    दहेज की आग ने ली फिर एक गर्भवती महिला की जान ससुराल वालों पर जिंदा जलाकर हत्या का आरोप
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleझारखंड सशस्त्र पुलिस-1 ने मनाया 146वां स्थापना दिवस
    Next Article बड़ी गोरा रेल फाटक पर दर्दनाक हादसा, 16 वर्षीय किशोरी की मौत

    Related Posts

    छात्र तनवीर की मौत ने फिर उठाया सवाल, चैकडैम और नदी घाटों पर सुरक्षा इंतजाम कब?

    August 7, 2026

    सूचना आयोग में लंबित 25 हजार मामलों पर विधानसभा में आवाज उठाएं विधायक : रश्मि भेंगरा

    August 7, 2026

    लोकसभा में गूंजी चिरिया खदान की आवाज

    August 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    छात्र तनवीर की मौत ने फिर उठाया सवाल, चैकडैम और नदी घाटों पर सुरक्षा इंतजाम कब?

    सूचना आयोग में लंबित 25 हजार मामलों पर विधानसभा में आवाज उठाएं विधायक : रश्मि भेंगरा

    लोकसभा में गूंजी चिरिया खदान की आवाज

    उदयपुर से दलमा तक पुलिस का ऑपरेशन, कई गिरफ्तार, एके 47, इंसास, पिस्टल और 361 कारतूस बरामद

    औद्योगिक क्षेत्र की सुरक्षा पर एसिया की चिंता, एसपी ने दिया सख्त कार्रवाई का भरोसा

    9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस पर गोपाल मैदान में विशाल जन सभा

    अतिवृष्टि से हल्दीपोखर में मकान ध्वस्त पीड़ित परिवारों के लिए मुआवज़े की मांग

    झारखण्ड साहित्य संस्कृति परिषद द्वारा आयोजित साहित्य प्रतियोगिता का परिणाम घोषित

    जादूगोड़ा की पंचायत योजनाओं में फर्जीवाड़े का आरोप, ग्राम प्रधान के नाम पर नकली पत्र बनाकर योजनाएं स्वीकृत कराने की शिकायत

    3 करोड़ का धमकुडिया भवन पहली ही बरसात में जर्जर, दरारें और सीपेज से श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर संकट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.