Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » डिमना की खूबसूरत वादियों में जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा के भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया बूथ स्तरीय मिलन समारोह, संगठन मजबूती का लिया संकल्प, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, विधायक पूर्णिमा साहू व अन्य हुए शामिल
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर झारखंड रांची राजनीति राष्ट्रीय

    डिमना की खूबसूरत वादियों में जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा के भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया बूथ स्तरीय मिलन समारोह, संगठन मजबूती का लिया संकल्प, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, विधायक पूर्णिमा साहू व अन्य हुए शामिल

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 4, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    डिमना की खूबसूरत वादियों में जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा के भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया बूथ स्तरीय मिलन समारोह, संगठन मजबूती का लिया संकल्प, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, विधायक पूर्णिमा साहू व अन्य हुए शामिल

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा के भाजपा कार्यकर्ताओं का नववर्ष पर वार्षिक मिलन-समारोह सह वनभोज रविवार को डिमना की खूबसूरत वादियों के बीच सम्पन्न हुआ। वनभोज में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, विधायक पूर्णिमा साहू समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने हिस्सा लिया। वनभोज में व्यवस्था नियंत्रण हेतु पार्टी की ओर से पास की पूर्व व्यवस्था की गई थी। सभी मंडल के कार्यकर्ताओं के लिए मंडलवार अलग-अलग स्टॉल लगाए गए थे। जिसमें सातों मंडल के भवन प्रभारी, बूथ अध्यक्ष, बूथ समिति के सदस्यों ने प्रमुखता से भाग लिया।। वनभोज में करीब पाँच हजार कार्यकर्ताओं ने शुद्ध शाकाहारी व स्वादिष्ट लजीज व्यंजनों का आनंद लिया। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास एवं विधायक पूर्णिमा साहू सक्रिय दिखे। उन्होंने वनभोज के दौरान सभी कार्यकर्ताओं से मिलकर उनका कुशल क्षेम जाना और व्यवस्थाओं पर निगरानी रखी। वनभोज में कार्यकर्ताओं के बीच खासा उत्साह दिखा। डिमना लेक की तटों पर कई कार्यकर्ताओं ने इस यादगार पलों को कैमरे में कैद किया। समारोह समारोह स्थल पर गीत-संगीत, मनोरंजन व कई खेल-कूद के भी इंतेजाम भी किए गए थे। पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कार्यकर्ताओं के साथ क्रिकेट, बैडमिंटन एवं लट्टू खेलकर आनंद लिया। गीतों की मनमोहक प्रस्तुति एवं संगीत पर विधायक पूर्णिमा साहू एवं कार्यकर्ता थिरकते दिखे। इस दौरान महिलाओं व बच्चों के लिए विभिन्न खेलों का आयोजन भी किया गया जहाँ विजेताओं को आकर्षक पुरुस्कार प्रदान किया गया। वनभोज के सफल समापन और व्यवस्थित आयोजन हेतु पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने वरिष्ठ नेता पवन अग्रवाल, सुशांत पांडा एवं टुनटुन सिंह को सम्मानित किया।

     

    इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि भाजपा एक राजनीतिक दल नहीं, यह एक परिवार है। जहां प्रत्येक कार्यकर्ता परिवार के सदस्य की भांति एक-दूसरे से आत्मीय रूप से जुड़े हुए हैं। वनभोज जैसे आयोजनों से संगठनात्मक ऊर्जा मिलती है और कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद का अवसर मिलता है। यह अनुभव सुकून देता है। उन्होंने नववर्ष पर शहरवासियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं के सुख, समृद्धि, उन्नति और खुशहाली की शुभकामनाएं व्यक्त की।

    वहीं, विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा कि कार्यकर्ता हमारे संगठन की सबसे बड़ी ताकत हैं। उनका उत्साह, अनुशासन और समर्पण ही भाजपा को मजबूती देता है। इस तरह के आयोजन संगठन को सशक्त बनाते हैं एवं हमें जनता की सेवा के संकल्प के साथ मजबूती से आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। नववर्ष में हम सभी मिलकर संगठन और क्षेत्र के विकास के लिए और अधिक मजबूती से कार्य करेंगे।

    इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, रामबाबू तिवारी, दिनेश कुमार, गुंजन यादव, योगेश मल्होत्रा, कल्याणी शरण, बबुआ सिंह, संजीव सिंह, अमरजीत सिंह राजा, भूपेंद्र सिंह, सुशांत पांडा, पवन अग्रवाल, कमलेश सिंह, टुनटुन सिंह, राकेश सिंह, खेमलाल चौधरी, प्रेम झा, बोलटू सरकार, अप्पा राव, अमित अग्रवाल, पप्पू उपाध्याय, युवराज सिंह, विकास शर्मा, कुमार अभिषेक, रितेश झा, रंजीत सिंह, बापन बनर्जी, प्रोबिर चटर्जी राणा, श्रीराम प्रसाद, रमेश नाग, सुरेश शर्मा, संतोष ठाकुर, पप्पू मिश्रा, दीपक झा, मिथिलेश साव, अशोक सामंत, अभिमन्यु सिंह, हरेराम यादव, सन्नी संघी, काजू सांडिल, सुधा यादव, उर्मिला दास, बिमला साहू, संजना साहू, शीलू साहू, रूपा देवी, मधु तांती, मीरा झा, प्रभा देवी, तृप्ति दास, लक्खी कौर, सुनीता यादव, प्रमिला साहू, रामदुलारी देवी, लक्ष्मी यादव, सोनिया साहू, पार्वती जायसवाल, हेमा साहू, अमिश अग्रवाल, सन्नी सिंह चौहान, लक्ष्मण बेहरा, उमेश गिरी, साकेत कुमार, रविन्द्रनाथ घोष समेत हजारों अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleडहरे टुसू जुलूस में उमड़ा जनसैलाब, गम्हरिया से जमशेदपुर तक गूंजा ढोल–मांदर
    Next Article यूसील के तकनीकी निदेशक मनोज कुमार पद से हटे, बोर्ड-क्वार्टर नहीं हटने से कर्मियों में नाराजगी

    Related Posts

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 6, 2026

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    June 6, 2026

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    साइबर ठगी के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    नाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित चिकित्सकों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण

    करमाटांड़ और नारायणपुर में आम उत्सव सह बागबानी मेला आयोजित, जैविक आमों ने खींचा लोगों का ध्यान

    पंचायतों में योजनाओं की हकीकत परखी, वरीय अधिकारियों ने किया निरीक्षण

    नाला खाद्यान्न गोदाम का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश

    नाला प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए अहम निर्देश

    नायगांव में देह व्यापार का भंडाफोड़: महिला एजेंट गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.