Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » टाटा पावर मजदूर यूनियन ने पूर्व विधायक सूर्य सिंह बेसरा पर लगाए गंभीर आरोप, आंदोलन की चेतावनी
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    टाटा पावर मजदूर यूनियन ने पूर्व विधायक सूर्य सिंह बेसरा पर लगाए गंभीर आरोप, आंदोलन की चेतावनी

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarJanuary 3, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    टाटा पावर मजदूर यूनियन ने पूर्व विधायक सूर्य सिंह बेसरा पर लगाए गंभीर आरोप, आंदोलन की चेतावनी

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। जमशेदपुर में टाटा पावर मजदूर यूनियन की ओर से पूर्व विधायक सह आदिवासी समाज के चर्चित नेता सूर्य सिंह बेसरा पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। यूनियन का कहना है कि सूर्य सिंह बेसरा टाटा पावर कंपनी के संवेदक हैं और उन्हें पहली तारीख से नया ठेका मिला है। ठेका मिलते ही कंपनी में पिछले 15 वर्षों से ठेका कर्मी के रूप में कार्यरत एक महिला कर्मचारी को नौकरी से हटा दिया गया, जो बेहद निंदनीय है।

    टाटा पावर मजदूर यूनियन के उपाध्यक्ष अम्बुज ठाकुर ने आरोप लगाते हुए कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि एक जनप्रतिनिधि और आदिवासी नेता के संवेदक के रूप में काम शुरू करते ही मजदूरों को रोजगार से हटाया जा रहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि ऐसे लोग किस तरह मजदूरों और समाज के हित की बात कर सकते हैं।

    अम्बुज ठाकुर ने टाटा पावर कंपनी के एक अधिकारी सुभोजीत घोष पर भी गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि सुभोजीत घोष विभिन्न संवेदकों के साथ मिलकर लगातार मजदूरों के अधिकारों का हनन कर रहे हैं। यूनियन का आरोप है कि ठेका बदलने के नाम पर पुराने और अनुभवी मजदूरों को हटाया जा रहा है, जिससे मजदूरों में भय और असंतोष का माहौल बन गया है।

    यूनियन उपाध्यक्ष ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि मजदूरों के साथ हो रहे इस अन्याय को जल्द बंद नहीं किया गया, तो टाटा पावर मजदूर यूनियन इन सभी मुद्दों को लेकर जोरदार आंदोलन करेगी। फिलहाल इस पूरे मामले पर टाटा पावर प्रबंधन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

    आंदोलन की चेतावनी टाटा पावर मजदूर यूनियन ने उप श्रमायुक्त को सौंपा 8 सूत्री मांग पत्र
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleब्रह्मर्षि विकास मंच में चुनावी प्रक्रिया तेज, विभिन्न पदों के लिए 19 लोगों ने किया नामांकन
    Next Article आरोप, आवेदन और सन्नाटा: भूमि माफिया के आगे सिस्टम क्यों मौन है?

    Related Posts

    लोकसभा में हिरोशिमा और नागासाकी के पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी गई

    August 6, 2026

    बंबई उच्च न्यायालय ने 2013 के यौन उत्पीड़न मामले में तरुण तेजपाल को दोषी ठहराया

    August 6, 2026

    रेल कर्मचारियों के 21 साल से बड़े बच्चों को भी मुफ्त चिकित्सा का मिलेगा लाभ, बोर्ड ने जारी किये आदेश

    August 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    लोकसभा में हिरोशिमा और नागासाकी के पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी गई

    बंबई उच्च न्यायालय ने 2013 के यौन उत्पीड़न मामले में तरुण तेजपाल को दोषी ठहराया

    रेल कर्मचारियों के 21 साल से बड़े बच्चों को भी मुफ्त चिकित्सा का मिलेगा लाभ, बोर्ड ने जारी किये आदेश

    यूपी में बड़ा हादसा : प्रतापगढ़ में बारिश के दौरान ढहा घर, एक ही परिवार के छह सदस्यों की मौत

    दिल्ली में झमाझम बारिश, उमस से राहत; ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी

    झारखंड में छात्रों का विरोध-प्रदर्शन तेज, मुख्यमंत्री सोरेन ने बातचीत की पेशकश की

    रुपया शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले नौ पैसे टूटकर 95.17 पर

    उत्तराखंड में लगातार बारिश से नदियां उफान पर, खतरे के निशान पर पहुंचीं

    सिद्धिविनायक मंदिर दान घोटाले पर बड़ा एक्शन, 5 साल के चढ़ावे का होगा ऑडिट, 9 गिरफ्तार, 46 कर्मचारी निलंबित

    Meta ने पीएम मोदी का वीडियो डिलीट करने के लिए मांगी माफी, संसदीय समिति ने दिया था 48 घंटे का अल्टीमेटम

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.