ब्रह्मर्षि विकास मंच में चुनावी प्रक्रिया तेज, विभिन्न पदों के लिए 19 लोगों ने किया नामांकन
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। ब्रह्मर्षि विकास मंच, जमशेदपुर के अंतर्गत चल रही चुनावी प्रक्रिया के तहत 3 जनवरी 2026 को नामांकन की अंतिम तिथि पर खासा उत्साह देखने को मिला। नामांकन प्रक्रिया के अंतिम समय शाम 5 बजे तक जिले के विभिन्न क्षेत्रों से कुल 19 लोगों ने विभिन्न पदों के लिए अपने-अपने नामांकन दाखिल किए।
चुनाव संचालन समिति की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार अध्यक्ष पद के लिए कुल 11 उम्मीदवारों ने आवेदन किया है, जबकि महासचिव पद के लिए 8 लोगों ने नामांकन किया है। अध्यक्ष पद के दावेदारों में राम नारायण शर्मा, पवन कुमार सिंह, धर्मेंद्र कुमार, मिथिलेश चौधरी, रविन्द्र कुमार, अमरनाथ सिंह, अनीश कुमार (डब्ल्यू), अरविंद कुमार, राजेश कुमार सिंह, महेंद्र शर्मा और सत्येंद्र कुमार शामिल हैं। वहीं महासचिव पद के लिए जय कुमार, विकास चन्द्र, शैलेन्द्र कुमार ठाकुर, मुकेश कुमार, पंकज चौधरी, विनोद कुमार शुक्ला, विजय नारायण और महेश तिवारी ने नामांकन दाखिल किया है।
चुनाव कार्यक्रम के अनुसार नाम वापसी की प्रक्रिया 4 जनवरी एवं 5 जनवरी 2026 को शाम 3 बजे से 5 बजे तक निर्धारित की गई है। इसके बाद 6 जनवरी से 15 जनवरी 2026 तक प्रचार-प्रसार किया जाएगा, जबकि 28 जनवरी 2026 को विजयी उम्मीदवारों की घोषणा की जाएगी।
ब्रह्मर्षि विकास मंच के इस चुनाव को लेकर समाज में खासा उत्साह है और चुनावी गतिविधियां अब तेज हो गई

