Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पत्रकार पर हमले को लेकर उबाल, कार्रवाई में देरी से भड़का आक्रोश, एसपी से मिले प्रेस क्लब पदाधिकारी
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    पत्रकार पर हमले को लेकर उबाल, कार्रवाई में देरी से भड़का आक्रोश, एसपी से मिले प्रेस क्लब पदाधिकारी

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarJanuary 3, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पत्रकार पर हमले को लेकर उबाल, कार्रवाई में देरी से भड़का आक्रोश, एसपी से मिले प्रेस क्लब पदाधिकारी

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर में पत्रकार अंकित शुभम, उनके माता-पिता एवं बहन के साथ मारपीट और जान से मारने की नीयत से चार पहिया वाहन चढ़ाने के प्रयास का मामला अब गंभीर मोड़ लेता नजर आ रहा है। घटना के 24 घंटे बीत जाने के बावजूद आदित्यपुर थाना पुलिस द्वारा ठोस कार्रवाई नहीं किए जाने से जिले भर के पत्रकारों में भारी आक्रोश व्याप्त है। इसी कड़ी में शनिवार को प्रेस क्लब अध्यक्ष मनमोहन सिंह एवं महासचिव प्रमोद सिंह ने पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत से मुलाकात कर आरोपियों की अविलंब गिरफ्तारी और कठोर कार्रवाई की मांग की। प्रेस क्लब पदाधिकारियों ने एसपी को अवगत कराया कि यह हमला सिर्फ एक पत्रकार पर नहीं, बल्कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ और प्रेस की स्वतंत्रता पर सीधा हमला है। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि प्राथमिकी दर्ज होने के बावजूद यदि कार्रवाई में अनावश्यक देरी की गई तो पत्रकार समुदाय आंदोलन के लिए बाध्य होगा। वहीं पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत ने मामले को गंभीरता से लेते हुए भरोसा दिलाया कि दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और निष्पक्ष व गहन जांच कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उल्लेखनीय है कि पार्किंग विवाद को लेकर पड़ोसी सुभाष यादव द्वारा पत्रकार अंकित शुभम पर हमला किया गया, जिसमें बीच-बचाव करने पहुंचे उनके परिजनों के साथ भी बेरहमी से मारपीट की गई तथा चार पहिया वाहन से कुचलने का प्रयास किया गया। इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 109 (हत्या का प्रयास), 115(2) (स्वेच्छा से चोट पहुँचाना), 351 (आपराधिक धमकी) सहित अन्य सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। एसपी के आश्वासन के बाद पत्रकारों में न्याय की उम्मीद जगी है, लेकिन सभी की निगाहें अब त्वरित कार्रवाई पर टिकी हुई हैं।

    एसपी से मिले प्रेस क्लब पदाधिकारी कार्रवाई में देरी से भड़का आक्रोश पत्रकार पर हमले को लेकर उबाल
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजीत महतो की मौत पर भाजपा हमलावर, अर्जुन मुंडा ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात
    Next Article सड़क दुर्घटना में घायल जवानों को समय पर इलाज नहीं मिलने से जादूगोड़ा सीटीसी में हंगामा

    Related Posts

    छात्र तनवीर की मौत ने फिर उठाया सवाल, चैकडैम और नदी घाटों पर सुरक्षा इंतजाम कब?

    August 7, 2026

    सूचना आयोग में लंबित 25 हजार मामलों पर विधानसभा में आवाज उठाएं विधायक : रश्मि भेंगरा

    August 7, 2026

    लोकसभा में गूंजी चिरिया खदान की आवाज

    August 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    छात्र तनवीर की मौत ने फिर उठाया सवाल, चैकडैम और नदी घाटों पर सुरक्षा इंतजाम कब?

    सूचना आयोग में लंबित 25 हजार मामलों पर विधानसभा में आवाज उठाएं विधायक : रश्मि भेंगरा

    लोकसभा में गूंजी चिरिया खदान की आवाज

    उदयपुर से दलमा तक पुलिस का ऑपरेशन, कई गिरफ्तार, एके 47, इंसास, पिस्टल और 361 कारतूस बरामद

    औद्योगिक क्षेत्र की सुरक्षा पर एसिया की चिंता, एसपी ने दिया सख्त कार्रवाई का भरोसा

    9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस पर गोपाल मैदान में विशाल जन सभा

    अतिवृष्टि से हल्दीपोखर में मकान ध्वस्त पीड़ित परिवारों के लिए मुआवज़े की मांग

    झारखण्ड साहित्य संस्कृति परिषद द्वारा आयोजित साहित्य प्रतियोगिता का परिणाम घोषित

    जादूगोड़ा की पंचायत योजनाओं में फर्जीवाड़े का आरोप, ग्राम प्रधान के नाम पर नकली पत्र बनाकर योजनाएं स्वीकृत कराने की शिकायत

    3 करोड़ का धमकुडिया भवन पहली ही बरसात में जर्जर, दरारें और सीपेज से श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर संकट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.