नेपाल में प्लेन का क्रेस लैंडिंग , 7 यात्री घायल। सीसे तोड़ कर यात्री निकाले गए बाहर।
नेपाल के भद्रपुर हवाई अड्डे पर बुद्धा एयर का विमान का क्रेस लैंडिंग हुआ है। विमान रनवे से फिसल कर झाड़ी में जाकर घुस गया है।
झापा के मुख्य जिला अधिकारी (सीडीओ) शिवराम गेलल ने पुष्टि किया कि विमान फिसल गया और रनवे से थोड़ा आगे निकलकर जमीन पर जा गिरा।
बताया जाता है की बुद्धा एयरलाइंस के विमान काठमांडू से रात 9 बजे झापा जिले के भद्रपुर एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरी। बुद्धा एयर की विमान एटीआर 72 उड़ान संख्या 901 रनवे पर लैंड करते समय फिसल गइ और रनवे से 200 मीटर आगे निकल गई और घास वाले क्षेत्र में जाकर रुकी । प्लेन में 4 क्रू मेंबर सहित 51 यात्री सवार थे। 7 यात्रियों को गम्भीर चोट आई है। जबकी अन्य यात्रियों को हल्की चोट लगी है। सभी यात्री और चालक दल के सदस्य सुरक्षित बताए जा रहे हैं। रात में ही मौके पर पुलिस एवं बचाव दल पहुँच कर विमान में फंसे यात्रियों को सीसे तोड़ कर बाहर निकालने में मदद करने में जुटे है।

