Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » नववर्ष 2026 के पहले दिन जुबिली पार्क, टेल्को हुडको पार्क व थीम पार्क में उमड़ी पिकनिक मनाने वालों की भीड़
    Uncategorized

    नववर्ष 2026 के पहले दिन जुबिली पार्क, टेल्को हुडको पार्क व थीम पार्क में उमड़ी पिकनिक मनाने वालों की भीड़

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarJanuary 1, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नववर्ष 2026 के पहले दिन जुबिली पार्क, टेल्को हुडको पार्क व थीम पार्क में उमड़ी पिकनिक मनाने वालों की भीड़

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। नववर्ष 2026 के पहले दिन जमशेदपुर के प्रमुख पार्क और पर्यटन स्थलों में लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली। शहर के हृदय स्थल में स्थित ऐतिहासिक जुबिली पार्क गुरुवार को सैलानियों से गुलजार रहा। गुनगुनी धूप और खुशनुमा मौसम का आनंद लेने के लिए बड़ी संख्या में लोग परिवार और दोस्तों के साथ पार्क पहुंचे। कहीं लोग पिकनिक मनाते नजर आए तो कहीं जंगल सफारी और हरियाली के बीच सैर कर सुकून के पल बिताते दिखे।

    हर वर्ष की तरह इस बार भी सर्दियों के मौसम में टाटा प्रबंधन की ओर से जुबिली पार्क को विशेष रूप से सजाया-संवारा गया है। आकर्षक लैंडस्केपिंग, रंग-बिरंगे फूल, हरी-भरी घास और स्वच्छ वातावरण ने पार्क की सुंदरता को और निखार दिया है। सर्दियों में जुबिली पार्क की खूबसूरती अपने चरम पर होती है, जिसके कारण न केवल स्थानीय लोग बल्कि पश्चिम बंगाल और ओडिशा सहित अन्य राज्यों से भी सैलानी यहां पहुंच रहे हैं।

    वहीं टेल्को स्थित हुडको पार्क और थीम पार्क में भी नववर्ष के पहले दिन पिकनिक मनाने वालों की भारी भीड़ उमड़ी। लोगों की सुरक्षा को देखते हुए इन सभी स्थलों पर पुलिस प्रशासन की ओर से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। पूरे दिन पार्कों में चहल-पहल बनी रही और लोग उत्साह व उल्लास के साथ नए साल का जश्न मनाते नजर आए।

    टेल्को हुडको पार्क व थीम पार्क में उमड़ी पिकनिक मनाने वालों की भीड़ नववर्ष 2026 के पहले दिन जुबिली पार्क
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleखरसावां शहीद वेदी पर अर्जुन मुंडा ने दी श्रद्धांजलि आदिवासी अधिकारों की रक्षा का लिया संकल्प
    Next Article सतनाम–वाहेगुरु के जाप संग सिख समुदाय ने किया नववर्ष 2026 में प्रवेश

    Related Posts

    King Johnnie Casino: How Quick-Session Players Chase Instant Wins on johnnie-kash-kings-official-au.com

    November 27, 2026

    Fair Go Casino Mobile: Quick Pokie Hits for Players Who Play in Short Bursts

    November 27, 2026

    Roulettino Casino: Quick-Hit Sessions for Players Who Like Fast Answers

    November 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    King Johnnie Casino: How Quick-Session Players Chase Instant Wins on johnnie-kash-kings-official-au.com

    Fair Go Casino Mobile: Quick Pokie Hits for Players Who Play in Short Bursts

    Roulettino Casino: Quick-Hit Sessions for Players Who Like Fast Answers

    Spinjo Casino: Quick-Hit Play and the Short-Burst Session Mindset

    Sports Bet Casino Mobile: Quick Sessions, Fast Decisions, and the Rhythm of Repeated Play

    जानें आपके सितारे क्या बोलते हैं

    बाइक टैक्सी को मंजूरी देने की गडकरी की अपील, ऑटो-टैक्सी चालकों की रोजी-रोटी पर उठे सवाल

    गठबंधन की राजनीति और संविधान की रक्षा का सवाल

    संविधान की प्रस्तावना से जनपीड़ा तक फैला एक जीवन

    बल्ले से निकला वैभव, क्रिकेट के आकाश में नया सूर्य

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.