Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » खरसावां शहीद वेदी पर अर्जुन मुंडा ने दी श्रद्धांजलि आदिवासी अधिकारों की रक्षा का लिया संकल्प
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    खरसावां शहीद वेदी पर अर्जुन मुंडा ने दी श्रद्धांजलि आदिवासी अधिकारों की रक्षा का लिया संकल्प

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarJanuary 1, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    खरसावां शहीद वेदी पर अर्जुन मुंडा ने दी श्रद्धांजलि आदिवासी अधिकारों की रक्षा का लिया संकल्प

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    खरसावां। 1 जनवरी 1948 के खरसावां गोलीकांड में शहीद हुए आदिवासियों की स्मृति में स्थापित शहीद वेदी पर पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा एवं मीरा मुंडा ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर सभी श्रद्धालु पदयात्रा करते हुए शहीद स्थल पहुंचे।

    श्रद्धांजलि के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए अर्जुन मुंडा ने कहा कि आज़ादी के बाद भी आदिवासी समाज के बलिदानों से सरकारें ठोस सबक लेने में विफल रही हैं। शहीदों की धरती आज भी न्याय की प्रतीक्षा कर रही है। उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा, सिदो-कान्हू जैसे महापुरुषों के संघर्ष के बावजूद आदिवासी समाज के नैसर्गिक जीवन, संस्कृति और परंपराओं की अनदेखी की जा रही है।

    उन्होंने चिंता जताई कि अनुसूचित क्षेत्रों में पेसा कानून की भावना के अनुरूप शासन व्यवस्था लागू नहीं हो पा रही है। शहरीकरण, खनन, भूमि अधिग्रहण और बालू घोटालों के जरिए आदिवासियों के जल-जंगल-जमीन और संस्कृति पर लगातार हमला हो रहा है।

    अर्जुन मुंडा ने कहा कि नव वर्ष के दिन शहीद वेदी पर खड़े होकर यह संकल्प लिया गया है कि आदिवासी अधिकारों की रक्षा, उनके संवैधानिक अधिकारों के पूर्ण क्रियान्वयन और पेसा कानून को वास्तविक रूप में लागू कराने के लिए संघर्ष निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि यही शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

    खरसावां शहीद वेदी पर अर्जुन मुंडा ने दी श्रद्धांजलि आदिवासी अधिकारों की रक्षा का लिया संकल्प
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह–2026 का शुभारंभ, उपायुक्त ने जागरूकता रथ को दिखाई हरी झंडी
    Next Article नववर्ष 2026 के पहले दिन जुबिली पार्क, टेल्को हुडको पार्क व थीम पार्क में उमड़ी पिकनिक मनाने वालों की भीड़

    Related Posts

    जानें आपके सितारे क्या बोलते हैं

    November 27, 2026

    बाइक टैक्सी को मंजूरी देने की गडकरी की अपील, ऑटो-टैक्सी चालकों की रोजी-रोटी पर उठे सवाल

    November 27, 2026

    गठबंधन की राजनीति और संविधान की रक्षा का सवाल

    November 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Fair Go Casino Mobile: Quick Pokie Hits for Players Who Play in Short Bursts

    Roulettino Casino: Quick-Hit Sessions for Players Who Like Fast Answers

    Spinjo Casino: Quick-Hit Play and the Short-Burst Session Mindset

    Sports Bet Casino Mobile: Quick Sessions, Fast Decisions, and the Rhythm of Repeated Play

    जानें आपके सितारे क्या बोलते हैं

    बाइक टैक्सी को मंजूरी देने की गडकरी की अपील, ऑटो-टैक्सी चालकों की रोजी-रोटी पर उठे सवाल

    गठबंधन की राजनीति और संविधान की रक्षा का सवाल

    संविधान की प्रस्तावना से जनपीड़ा तक फैला एक जीवन

    बल्ले से निकला वैभव, क्रिकेट के आकाश में नया सूर्य

    AzurSlot Crash Games and Instant Wins: How Impatient Players Chase Fast Outcomes

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.