जामताड़ा में मासिक प्रेस वार्ता, विभागवार उपलब्धियों की जानकारी साझा
राष्ट्र संवाद सं
जामताड़ा : समाहरणालय सभागार में उपायुक्त की अध्यक्षता में मासिक प्रेस वार्ता आयोजित की गई, जिसमें दिसंबर 2025 तक जिले के विभिन्न विभागों की उपलब्धियों और प्रगति की जानकारी प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया को दी गई। स्वास्थ्य, ग्रामीण विकास, आवास, मनरेगा, सामाजिक सुरक्षा, आपदा, उत्पाद सहित अन्य विभागों की योजनाओं की समीक्षा की गई। अबुआ व पीएम आवास, मनरेगा मानव दिवस सृजन, मइया सम्मान योजना, पेंशन भुगतान और राजस्व संग्रहण की जानकारी साझा की गई। अवैध शराब, पेट्रोल पंप अनियमितता, बिजली बिल, सड़क गुणवत्ता व सुरक्षा व्यवस्था पर कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिलाया गया। आगामी नववर्ष व त्योहारों को लेकर पर्यटक स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने के निर्देश दिए गए।

