Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कपाली में नाबालिग का शव मिलने से सनसनी, मौत को लेकर सस्पेंस
    Breaking News Headlines अपराध खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    कपाली में नाबालिग का शव मिलने से सनसनी, मौत को लेकर सस्पेंस

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarDecember 27, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कपाली में नाबालिग का शव मिलने से सनसनी, मौत को लेकर सस्पेंस

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    कपाली के ताजनगर स्थित बंधुगोड़ा प्राथमिक विद्यालय के पास शनिवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब एक चहारदीवारी के भीतर एक नाबालिग का शव बरामद किया गया। मृतक की पहचान असरफी कॉलोनी, रोड नंबर-3 निवासी मो शाबीर (14) के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

    घटना की जानकारी फैलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जुट गए। लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में मामला ऊंचाई से गिरकर मौत का प्रतीत हो रहा है। थाना प्रभारी धीरंजन कुमार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई है, जिसमें नाबालिग चहारदीवारी फांदने का प्रयास करते हुए दिखाई दे रहा है। आशंका जताई जा रही है कि इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से वह नीचे गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मृतक के पेट में शीशा लगा हुआ पाया गया है।

    वहीं, मृतक के परिजन पुलिस के इस दावे से सहमत नहीं हैं। शब्बीर के पिता मो. समीर ने बेटे की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि शब्बीर पिछले तीन दिनों से लापता था। 25 दिसंबर को उसके लापता होने के बाद थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि पड़ोस का एक लड़का साबिर को अपने साथ लेकर गया था, जिसके बाद से उसका कोई पता नहीं चला।

    फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो

    कपाली में नाबालिग का शव मिलने से सनसनी मौत को लेकर सस्पेंस
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसरायकेला में सनसनी: नदी में तैरता मिला अज्ञात व्यक्ति का शव
    Next Article आदिवासी रीति-रिवाज से होगा राष्ट्रपति का स्वागत

    Related Posts

    टाटा स्टील समर कैंप 2026 का आगाज़ 11 मई से, 31 मई तक चलेगा खेलों का महाकुंभ

    April 24, 2026

    बच्चों की सुरक्षा, स्वास्थ्य और दिव्यांग हितों को लेकर उपायुक्त से मिले कुणाल षाड़ंगी

    April 24, 2026

    पोटका में पंचायती राज दिवस पर संगोष्ठी, ग्राम स्वराज को मजबूत करने पर जोर

    April 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    टाटा स्टील समर कैंप 2026 का आगाज़ 11 मई से, 31 मई तक चलेगा खेलों का महाकुंभ

    बच्चों की सुरक्षा, स्वास्थ्य और दिव्यांग हितों को लेकर उपायुक्त से मिले कुणाल षाड़ंगी

    पोटका में पंचायती राज दिवस पर संगोष्ठी, ग्राम स्वराज को मजबूत करने पर जोर

    बिजली संकट पर गरमाई सियासत, मानगो और गैर-कंपनी इलाकों में कटौती से जनजीवन बेहाल

    जमशेदपुर: कार सीखने के दौरान हादसा, बाइक सवार घायल

    जमशेदपुर में वीर शहीद गंगा नारायण सिंह जयंती पर भव्य जनसभा और सांस्कृतिक समागम 25 अप्रैल को

    जामताड़ा में जिला समन्वय समिति की बैठक, विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

    बिजली संकट पर गरमाई सियासत, मानगो और गैर-कंपनी इलाकों में कटौती से जनजीवन बेहाल

    आयुर्वेद और नेत्र स्वास्थ्य विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी

    करिम सिटी कॉलेज में शैक्षणिक उपलब्धि: “Pedagogy of Commerce” पुस्तक का लोकार्पण, शिक्षण पद्धति को मिलेगी नई दिशा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.