Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » परमात्मा की कृपा बनी रहे -मरते दम तक सेवक की भूमिका में रहना चाहता हूँ – काले
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड धर्म राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    परमात्मा की कृपा बनी रहे -मरते दम तक सेवक की भूमिका में रहना चाहता हूँ – काले

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarDecember 24, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    परमात्मा की कृपा बनी रहे -मरते दम तक सेवक की भूमिका में रहना चाहता हूँ – काले

    हर हर महादेव सेवा संघ का कंबल वितरण अभियान जारी

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर : भीषण शीतलहर और कड़ाके की ठंड के बीच हर हर महादेव सेवा संघ द्वारा हर साल की तरह जरूरतमंदों के लिए व्यापक कंबल वितरण अभियान चलाया जा रहा है। संघ के संस्थापक अमरप्रीत सिंह काले के नेतृत्व में यह सेवा कार्य आज 10 नं. बस्ती, मुखी बस्ती, ट्युब बारीडीह, हरिजन बस्ती, राधिका नगर, टेल्को, गोलमुरी, दुसाध समाज भवन, दुमूहानी बस्ती, बलराम भट्टा, खुटांडीह, खस्सी लाइन, सोनारी सहित विभिन्न क्षेत्रों में संपन्न हुआ।

    विदित हो कि यह अभियान समाज के अंतिम पायदान पर खड़े असहाय, बुजुर्ग एवं जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरित कर उन्हें कड़ाके की ठंड से राहत प्रदान करने, उन्हें यह अहसास दिलाने कि हर हर महादेव सेवा संघ उनके साथ हमेशा खड़ा है, आदि मार्मिक भावना के साथ चलाया जाता है। सर्द रातों में जरूरत मंद लोगों को सुरक्षा और सुकून मिलता है।

    स्थानीय नागरिकों एवं लाभार्थियों ने सेवा संघ के इस मानवीय प्रयास की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

    इस अवसर पर अमरप्रीत सिंह काले ने कहा कि कड़ाके की ठंड केवल मौसम की कठिनाई नहीं होती, बल्कि उन लोगों के लिए जीवन की सबसे बड़ी परीक्षा बन जाती है जिनके पास ठंड से बचने के साधन नहीं होते। ऐसे समय में सेवा ही सच्चा धर्म बन जाती है। हर हर महादेव सेवा संघ का यह प्रयास किसी उपकार का नहीं, बल्कि समाज के प्रति हमारे नैतिक कर्तव्य का निर्वहन है। जब किसी बुजुर्ग के कांपते हाथों में कंबल पहुंचता है और उसके चेहरे पर संतोष की मुस्कान दिखाई देती है, वही क्षण हमारी वर्षों की सेवा को सार्थक बना देता है। संघ का संकल्प है कि इस कठोर सर्दी में कोई भी जरूरतमंद स्वयं को अकेला न महसूस करे।

     

    इस सेवा अभियान को सफल बनाने में धनुर्धर त्रिपाठी, माला त्रिपाठी, ओंकार पांडेय, रूबी ठाकुर, महेंद्र महतो, अखिलेश पांडे, चंदेश्वरी प्रसाद सिंह, किशोर ओझा, मुरारी लहेरी, सोम कपूर दास, सुनील दास, उदय ठाकुर, पुरस्कार सेठ, लक्ष्मी कर्मकार, राजेश बारी, लखन, लाल बाबू सोनी, राजकुमार सिंह, महावीर कर्मकार, बुद्धेश्वर कर्मकार, उमेश दुबे, ओम प्रकाश बंटी, भोला लोधी, संदीप मुखी, त्रिनाथ मुखी, बिट्टू मुखी, शंकर मुखी, आशीष मुखी, नितिन मुखी, सुन्नी मुखी, विशाल, मोहन, गौतम, गौरी देवी, पूर्णिमा देवी, सिकंदर लाल, डॉ. अशोक पासवान सहित अन्य सहयोगियों का सराहनीय सहयोग मिला।

    परमात्मा की कृपा बनी रहे -मरते दम तक सेवक की भूमिका में रहना चाहता हूँ - काले
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleयूसीआईएल में तबादला नीति पर उठे गंभीर सवाल, बाहरी प्रभाव और चयनात्मक कार्रवाई की चर्चाएं तेज
    Next Article पेसा नियमावली पर निर्णय: लंबे संघर्ष के बाद कैबिनेट की मंजूरी, श्रेय को लेकर सियासत तेज

    Related Posts

    झारखंड में माइंड मंत्रा अबेकस की शानदार पहल, प्रतिभाशाली छात्रों को किया गया सम्मानित

    May 3, 2026

    स्वर्णरेखा में मृत पाई गईं हजारों मछलियांसरयू राय ने कहाः एजेंसियां उचित जांच कर जनता को कारण बताएं

    May 3, 2026

    लापरवाही की हद—मोबाइल की रोशनी में प्रसव, मां और नवजात की मौत

    May 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    झारखंड में माइंड मंत्रा अबेकस की शानदार पहल, प्रतिभाशाली छात्रों को किया गया सम्मानित

    स्वर्णरेखा में मृत पाई गईं हजारों मछलियांसरयू राय ने कहाः एजेंसियां उचित जांच कर जनता को कारण बताएं

    लापरवाही की हद—मोबाइल की रोशनी में प्रसव, मां और नवजात की मौत

    सीवान में बड़ी कार्रवाई: रोड रेज हत्याकांड का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर

    जमशेदपुर में तेज आंधी-बारिश का कहर: कई इलाकों में गिरे पेड़, वाहनों को भारी नुकसान

    जमशेदपुर में रिश्तों पर वार: बेटे ने पिता पर किया जानलेवा हमला, ‘भूत समझने’ का दावा

    मूसलाधार बारिश से जमशेदपुर बेहाल, बिष्टुपुर की सड़कें बनीं दरिया, खुली स्वच्छता अभियान की पोल

    गोलमुरी में श्रद्धा का महासंगम, नौ दिवसीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का भव्य समापन

    डी.बी.एम.एस. कॉलेज ऑफ एजुकेशन में ‘मेहनत की महिमा’ कार्यक्रम के साथ मई दिवस का आयोजन

    खूंटी में उग्रवादियों का तांडव: कर्रा में निर्माण कार्य पर हमला, मशीन फूंकी, गोलियों की गूंज से दहला इलाका

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.