Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » वार्ड 12 को OBC आरक्षण पर पूर्व पार्षद विक्रम किस्कू की कड़ी आपत्ति, जिला निर्वाचन आयोग से पुनर्विचार की मांग
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    वार्ड 12 को OBC आरक्षण पर पूर्व पार्षद विक्रम किस्कू की कड़ी आपत्ति, जिला निर्वाचन आयोग से पुनर्विचार की मांग

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarDecember 24, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    वार्ड 12 को OBC आरक्षण पर पूर्व पार्षद विक्रम किस्कू की कड़ी आपत्ति, जिला निर्वाचन आयोग से पुनर्विचार की मांग

    राष्ट्र संवाद संवाददाता – अमन ओझा

    सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर नगर निगम अंतर्गत वार्ड संख्या 12 को ओबीसी (अन्य पिछड़ा वर्ग-1) के लिए आरक्षित घोषित किए जाने को लेकर स्थानीय स्तर पर विरोध के स्वर तेज हो गए हैं। वार्ड के पूर्व पार्षद विक्रम किस्कू ने जिला निर्वाचन आयोग, सरायकेला-खरसावां को विधिवत आपत्ति पत्र सौंपते हुए इस निर्णय पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने अपने पत्र में स्पष्ट किया है कि वार्ड संख्या 12 की सामाजिक एवं जनसंख्या संरचना को देखते हुए ओबीसी आरक्षण पूरी तरह से असंतुलित और तथ्यों के विपरीत है। पार्षद के अनुसार, इस वार्ड में अनुसूचित जनजाति (ST) की आबादी लगभग 58 प्रतिशत है, जबकि सामान्य वर्ग की जनसंख्या 25 प्रतिशत है। इसके मुकाबले ओबीसी वर्ग की जनसंख्या मात्र 12 प्रतिशत तथा अनुसूचित जाति (SC) की आबादी करीब 5 प्रतिशत ही है। ऐसे में ओबीसी आरक्षण लागू किया जाना न केवल जनसंख्या अनुपात के विरुद्ध है, बल्कि आरक्षण के मूल उद्देश्य और लोकतांत्रिक प्रतिनिधित्व की भावना को भी कमजोर करता है। विक्रम किस्कू ने कहा कि इस तरह का निर्णय स्थानीय सामाजिक वास्तविकताओं की अनदेखी करता है, जिससे वार्ड के बहुसंख्यक समुदायों के अधिकार प्रभावित हो सकते हैं। उन्होंने निर्वाचन आयोग से मांग की है कि वार्ड के आरक्षण का निर्धारण नवीनतम जनगणना आंकड़ों एवं निष्पक्ष सर्वेक्षण के आधार पर दोबारा किया जाए, ताकि न्यायसंगत और संतुलित प्रतिनिधित्व सुनिश्चित हो सके। साथ ही उन्होंने इस आपत्ति की प्रतिलिपि मुख्य निर्वाचन आयोग, दिल्ली तथा झारखण्ड राज्य निर्वाचन आयोग, रांची को भी भेजी है। अब देखना यह होगा कि निर्वाचन आयोग इस आपत्ति पर क्या रुख अपनाता है और वार्ड संख्या 12 के आरक्षण को लेकर कोई संशोधन किया जाता है या नहीं।

    जिला निर्वाचन आयोग से पुनर्विचार की मांग वार्ड 12 को OBC आरक्षण पर पूर्व पार्षद विक्रम किस्कू की कड़ी आपत्ति
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर : हत्या की साजिश नाकाम, एक देशी पिस्तौल व जिंदा कारतूस के साथ चार युवक गिरफ्तार
    Next Article सी पी समिति मध्य विद्यालय में श्री योग वेदांत सेवा समिति ने मनाया तुलसी पूजन दिवस, बच्चों ने जाने तुलसी के गुण और लाभ के बारे में।

    Related Posts

    यह संघ कार्यालय पर नहीं, राष्ट्रवादी विचार पर हमला है’ – अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, झारखंड

    June 17, 2026

    आरएसएस के कार्यालय नहीं, राष्ट्रवाद पर हमला…. SIT के गठन कर जिहादी मानसिकता वाले अपराधी को पकड़े : रघुवर दास

    June 17, 2026

    बेटे बहु ने मिलकर बुजुर्ग महिला की गला घोंटकर की हत्या

    June 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    यह संघ कार्यालय पर नहीं, राष्ट्रवादी विचार पर हमला है’ – अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, झारखंड

    आरएसएस के कार्यालय नहीं, राष्ट्रवाद पर हमला…. SIT के गठन कर जिहादी मानसिकता वाले अपराधी को पकड़े : रघुवर दास

    बेटे बहु ने मिलकर बुजुर्ग महिला की गला घोंटकर की हत्या

    बेटे बहु ने मिलकर बुजुर्ग महिला की गला घोंटकर की हत्या

    पेट्रोल छिड़ककर वाइन शॉप में लगाई आग, फिर मोबाइल से बनाया वीडियो, CCTV में कैद हुई पूरी घटना

    पाकुड़ हिरणपुर में ब्राउन शुगर और गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

    सुबह झमाझम बारिश, दोपहर में निकली तेज धूप; जमशेदपुर में फिर बढ़ा तापमान

    खेल और शिक्षा जगत में चार दशक की सेवाओं के लिए श्याम कुमार शर्मा को मानद डॉक्टरेट उपाधि

    16 साल तक पर्यटकों की पसंद रही अफ्रीकी शेरनी जोया का निधन, टाटा जू में शोक

    साहब’ कुर्सी पर ठीक से जमे भी नहीं कि गुलदस्ता ब्रिगेड स्वागत के लिए हाज़िर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.