Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कपाली में एसआई पर युवक से मारपीट का आरोप, पुलिस और पीड़ित के दावे आमने-सामने
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    कपाली में एसआई पर युवक से मारपीट का आरोप, पुलिस और पीड़ित के दावे आमने-सामने

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarDecember 20, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कपाली में एसआई पर युवक से मारपीट का आरोप, पुलिस और पीड़ित के दावे आमने-सामने

    राष्ट्र संवाद संवाददाता – अमन ओझा

    सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली ओपी थाना क्षेत्र में पदस्थापित सब इंस्पेक्टर रजिक खान पर एक युवक के साथ मारपीट करने का गंभीर आरोप सामने आया है, जिससे इलाके में चर्चा का माहौल गर्म हो गया है। पीड़ित युवक की पहचान अब्दुल नज़ीर के रूप में हुई है, जबकि पुलिस प्रशासन ने इन आरोपों को पूरी तरह निराधार और बेबुनियाद बताया है। मामला कपाली के रामू होटल के पास का बताया जा रहा है। पीड़ित अब्दुल नज़ीर के अनुसार, वह 3 दिसंबर को सऊदी अरब से भारत लौटा था और 16 दिसंबर को उसका वलीमा आयोजित किया गया था। वलीमा के बाद ससुराल पक्ष के लोग घर लौट चुके थे। इसी दौरान शनिवार देर रात करीब 12:30 बजे वह अपनी कार को लॉक करने के लिए घर से बाहर निकला, जहां उसके साथी जावेद और राशिद भी मौजूद थे। तभी कपाली ओपी की गश्ती गाड़ी वहां पहुंची, जिसमें सब इंस्पेक्टर रजिक खान सवार थे। आरोप है कि गाड़ी से उतरते ही एसआई रजिक खान ने बिना किसी पूछताछ के उसके साथ मारपीट शुरू कर दी, जिससे उसके पैर में गंभीर सूजन आ गई। घटना के बाद परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने अंदरूनी चोट की पुष्टि की है।

     

    वहीं दूसरी ओर सब इंस्पेक्टर रजिक खान ने मारपीट के आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उनका कहना है कि वरीय अधिकारियों के निर्देश पर देर रात अड्डेबाजी करने वाले युवकों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा था। गश्ती के दौरान रामू होटल के पास कुछ युवक संदिग्ध हालत में दिखे, जिन्हें पुलिस ने खदेड़ा। पुलिस को देखते ही सभी युवक भागने लगे और संभव है कि भागने के दौरान किसी को चोट लग गई हो। उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस द्वारा किसी भी तरह की मारपीट नहीं की गई है। वहीं पीड़ित अब्दुल नज़ीर का कहना है कि रामू होटल के पास ही उसका घर है और वह केवल अपनी कार लॉक करने के लिए बाहर आया था, किसी प्रकार की अड्डेबाजी नहीं कर रहा था। फिलहाल यह मामला जांच का विषय बना हुआ है कि उस समय युवक वास्तव में संदिग्ध गतिविधि में शामिल था या फिर बिना समुचित जांच के उसके साथ मारपीट की गई। घटना ने पुलिस कार्रवाई और नागरिकों के अधिकारों को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं।

    कपाली में एसआई पर युवक से मारपीट का आरोप पुलिस और पीड़ित के दावे आमने-सामने
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअंसार खान की पहल पर जवाहर नगर में नाले की सफाई
    Next Article आनंद मार्ग दृष्टि सेवा महा अभियान के तहत 11 मोतियाबिंद रोगियों का फेको सर्जरी कर निशुल्क लेंस प्रत्यारोपण कराया 

    Related Posts

    जमशेदपुर में जल संकट पर फूटा गुस्सा: जुगसलाई नगर परिषद का घेराव, समाधान की मांग तेज

    April 28, 2026

    रात में जला ट्रांसफॉर्मर, सुबह समाधान—मानिक मलिक के नेतृत्व में बेड़ाडीपा में लौटी बिजली

    April 28, 2026

    समाहरणालय में जन शिकायत निवारण दिवस, उप विकास आयुक्त ने सुनीं आमजन की समस्याएं

    April 28, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में जल संकट पर फूटा गुस्सा: जुगसलाई नगर परिषद का घेराव, समाधान की मांग तेज

    रात में जला ट्रांसफॉर्मर, सुबह समाधान—मानिक मलिक के नेतृत्व में बेड़ाडीपा में लौटी बिजली

    समाहरणालय में जन शिकायत निवारण दिवस, उप विकास आयुक्त ने सुनीं आमजन की समस्याएं

    सिदगोड़ा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, युवक के पास से देशी पिस्टल बरामद

    जमशेदपुर फायरिंग कांड का खुलासा, अवैध हथियार के साथ आरोपी गिरफ्तार

    जमशेदपुर में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, एक गिरफ्तार, भारी मात्रा में शराब बरामद

    बागबेड़ा कॉलोनी रोड नंबर-3 में बिजली व्यवस्था मजबूत, 500 मीटर नया केबल बिछाया गया

    बर्मामाइंस में विकास को नई गति, विधायक पूर्णिमा साहू ने 69.10 लाख की योजनाओं का किया शिलान्यास

    रंभा शैक्षणिक संस्थान में राष्ट्रीय कार्यशाला की तैयारी आरंभ।

    जमशेदपुर में ट्रैफिक जाम और महिला न्याय में देरी पर समाजसेवी रानी गुप्ता ने उठाई आवाज

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.