Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सीएमडी मनोज अग्रवाल का आरके अर्थ आउटसोर्सिंग माइंस का औचक निरीक्षण, कोयला चोरी को बताया समाज का कोढ़।
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से राष्ट्रीय

    सीएमडी मनोज अग्रवाल का आरके अर्थ आउटसोर्सिंग माइंस का औचक निरीक्षण, कोयला चोरी को बताया समाज का कोढ़।

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarDecember 17, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सीएमडी मनोज अग्रवाल का आरके अर्थ आउटसोर्सिंग माइंस का औचक निरीक्षण, कोयला चोरी को बताया समाज का कोढ़।

    भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (बीसीसीएल) के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक (सीएमडी) मनोज अग्रवाल ने को कुसुंडा क्षेत्र स्थित आरके अर्थ रिसोर्स प्राइवेट लिमिटेड की ऐना आउटसोर्सिंग माइंस का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कोयला उत्पादन, गुणवत्ता नियंत्रण और डिस्पैच व्यवस्था का मौके पर जाकर गहन निरीक्षण किया।

    निरीक्षण के दौरान सीएमडी अग्रवाल ने बीसीसीएल की वर्तमान उत्पादन और डिस्पैच स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि दोनों मोर्चों पर अभी संतोषजनक प्रगति नहीं हो रही है। स्थिति तब और गंभीर हो गई जब उन्होंने क्रेशर की ओर जा रहे हाईवा ट्रकों में कोयले के साथ बड़ी मात्रा में सफेद पत्थर देखा। इस पर सीएमडी नाराज हो गए और स्वयं क्रेशर तक पहुंचकर पूरे मामले की जांच की।

    उन्होंने मौके पर मौजूद निदेशक (तकनीकी), महाप्रबंधक, प्रबंधन के अधिकारी और सीआईएसएफ के जवानों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी स्थिति में कोयले में बाहरी पदार्थ, विशेषकर सफेद पत्थर, की मिलावट नहीं होनी चाहिए और इसकी नियमित निगरानी जरूरी है। उन्होंने कहा कोयले की शुद्धता से किसी भी कीमत पर समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि उत्पादन लक्ष्य हासिल करना जरूरी है, लेकिन उसके साथ-साथ डिस्पैच किए जा रहे कोयले की गुणवत्ता सर्वोपरि है।

    इस दौरान उन्होंने कोयला चोरी को समाज के लिए कोढ़ की बीमारी बताया। उन्होंने कहा कि कोयला चोरी एक गंभीर समस्या बन चुकी है, जिसे जड़ से खत्म करने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना होगा। उन्होंने भरोसा जताया कि बीसीसीएल प्रबंधन अवैध खनन और कोयला तस्करी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगा।

    सीएमडी ने बताया कि वे नियमित रूप से हर माह सभी क्षेत्रों का निरीक्षण कर रहे हैं। आगामी लगभग 105 दिनों में उत्पादन और डिस्पैच की स्थिति में सुधार लाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। उन्होंने निदेशक (ऑपरेशन) और अन्य अधिकारियों को निर्देश दिया कि किन माइंस से उत्पादन बढ़ाया जा सकता है इस पर गंभीरता से विचार करें। निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, लाइटिंग की स्थिति, कोयले की पोजिशन, ठेकेदारों की मशीनों की उपलब्धता, पानी छिड़काव और अन्य सेफ्टी इंतजामों की भी समीक्षा की गई। उन्होंने यह भी कहा कि अधिक बारिश के कारण इस वर्ष कई माइंस प्रभावित हुई हैं लेकिन आने वाले दिनों में हालात सुधरेंगे। सुरक्षित, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण उत्पादन के जरिए कंपनी, राज्य और देश के विकास में योगदान देना बीसीसीएल की प्राथमिकता है।

     

    कोयला चोरी को बताया समाज का कोढ़। सीएमडी मनोज अग्रवाल का आरके अर्थ आउटसोर्सिंग माइंस का औचक निरीक्षण
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleलिट्टी चौक–NH 33 पुलिया निर्माण शुरू, 49 करोड़ की लागत से बनेगा सिग्नेचर ब्रिज
    Next Article बोकारो में झारखंड ग्रामीण पुलिस के 101 नव-प्रशिक्षित चौकीदारों की पारण परेड संपन्न

    Related Posts

    उपायुक्त के निर्देश पर नवनियुक्त सहायक आचार्यों के विद्यालय आवंटन हेतु 8 एवं 9 जून को खुलेगी काउंसिलिंग

    June 6, 2026

    उथल-पुथल में पश्चिम बंगाल की राजनीति: टीएमसी की चुनौतियां

    June 6, 2026

    झारखंड: प्रणव झा की राज्यसभा उम्मीदवारी और कांग्रेस का संदेश

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    उपायुक्त के निर्देश पर नवनियुक्त सहायक आचार्यों के विद्यालय आवंटन हेतु 8 एवं 9 जून को खुलेगी काउंसिलिंग

    उथल-पुथल में पश्चिम बंगाल की राजनीति: टीएमसी की चुनौतियां

    झारखंड: प्रणव झा की राज्यसभा उम्मीदवारी और कांग्रेस का संदेश

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    भारत में कोचिंग उद्योग: शिक्षा के बाजारीकरण का नया चेहरा

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस अलर्ट

    विश्व पर्यावरण दिवस पर बागडेहरी थाना परिसर में किया गया वृक्षारोपण

    प्री-एसआईआर गतिविधि के तहत निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

    रामगढ़ में एसबीआई बैंक में चोरी के अलर्ट से मचा हड़कंप, जांच में निकला तकनीकी कारण

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.