जामताड़ा से धान अधिप्राप्ति योजना का ऑनलाइन शुभारंभ
राष्ट्र संवाद सं
जामताड़ा: खरीफ विपणन मौसम 2025-26 के तहत जामताड़ा जिले से धान अधिप्राप्ति योजना का ऑनलाइन शुभारंभ खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग के मंत्री इरफान अंसारी द्वारा किया गया। एसजीएसवाई प्रशिक्षण भवन में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में उपायुक्त रवि आनंद सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। मंत्री ने कहा कि झारखण्ड देश का पहला राज्य है, जहां धान बिक्री के बाद किसानों को एकमुश्त भुगतान किया जाएगा। उन्होंने बिचौलियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। उपायुक्त ने बताया कि जिले के 28 लैंपस के माध्यम से 2 लाख क्विंटल धान खरीद का लक्ष्य निर्धारित है।

