Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बिष्टुपुर में ऑटो में लूट की घटना का पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
    Breaking News Headlines अपराध खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    बिष्टुपुर में ऑटो में लूट की घटना का पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarDecember 13, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बिष्टुपुर में ऑटो में लूट की घटना का पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र में 11 दिसंबर को हुई लूट की सनसनीखेज घटना का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा कर दिया है। इस मामले में ऑटो चालक सहित दो अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से लूटे गए मोबाइल फोन और वारदात में प्रयुक्त ऑटो को भी बरामद कर लिया गया है।

    घटना के संबंध में जमशेदपुर के सिटी एसपी कुमार शिवाशिश ने बताया कि मानगो क्षेत्र निवासी नन्दलाल 11 दिसंबर को टाटानगर रेलवे स्टेशन से ऑटो में सवार होकर अपने घर मानगो लौट रहे थे। इसी दौरान जब ऑटो बिष्टुपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मोतीलाल नेहरू स्कूल के समीप एक सुनसान स्थान पर पहुंचा, तो ऑटो चालक और उसके एक अन्य साथी ने साजिश के तहत ऑटो रोक दिया।

    इसके बाद दोनों आरोपियों ने नन्दलाल को चाकू दिखाकर भयभीत किया और उनके पास से मोबाइल फोन तथा 500 रुपये नगद लूट लिए। घटना के बाद पीड़ित किसी तरह वहां से निकलकर थाने पहुंचा और पूरे मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई।

    शिकायत के आधार पर बिष्टुपुर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी अभियान चलाया। पुलिस ने घटना में संलिप्त शेख सुलेमान और सरफराज अंसारी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान दोनों ने अपराध में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। पुलिस ने उनके पास से लूटा गया मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल किया गया ऑटो भी जब्त कर लिया है।

    सिटी एसपी कुमार शिवाशिश ने कहा कि शहर में अपराध करने वालों के खिलाफ पुलिस सख्ती से कार्रवाई कर रही है और इस तरह की घटनाओं को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है, वहीं आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।

    दो आरोपी गिरफ्तार बिष्टुपुर में ऑटो में लूट की घटना का पुलिस ने किया खुलासा
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभाजपा ने सर्वसम्मति से मंडल अध्यक्षों का किया चयन
    Next Article नई शिक्षा नीति के खिलाफ AISF का आंदोलन शुरू

    Related Posts

    कोलकाता में राजनीतिक हिंसा: भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, कई जगह उपद्रव

    May 6, 2026

    रंकणी मंदिर विकास कार्य में अनियमितता के आरोप: 19 करोड़ की योजना अधूरी, घटिया निर्माण पर उठे सवाल

    May 6, 2026

    नाला सीमावर्ती क्षेत्रों का प्रशासनिक निरीक्षण, विधि-व्यवस्था का लिया गया जायजा

    May 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    कोलकाता में राजनीतिक हिंसा: भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, कई जगह उपद्रव

    रंकणी मंदिर विकास कार्य में अनियमितता के आरोप: 19 करोड़ की योजना अधूरी, घटिया निर्माण पर उठे सवाल

    नाला सीमावर्ती क्षेत्रों का प्रशासनिक निरीक्षण, विधि-व्यवस्था का लिया गया जायजा

    झारखंड विधानसभा में विधायी कार्यशाला आयोजित, प्रक्रियाओं और NeVA क्रियान्वयन पर चर्चा

    कुंडहित में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण प्रशिक्षण का समापन

    जामताड़ा जिला ओलंपिक संघ ने उपायुक्त से की शिष्टाचार मुलाकात

    पविया मंडल में भाजपा की संगठनात्मक मासिक बैठक, संगठन मजबूती पर जोर

    जामताड़ा में स्थापना समिति की बैठक, 2.5 वर्ष से अधिक समय से पदस्थ कर्मियों के तबादले के निर्देश

    जामताड़ा में जनगणना-2027 स्व-गणना जागरूकता अभियान शुरू

    आदित्यपुर में शादी में हर्ष फायरिंग पर बवाल, वायरल वीडियो के बाद पुलिस सख्त

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.