रंभा कॉलेज ऑफ़ एजूकेशन में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस
राष्ट्र संवाद संवाददाता
रंभा कॉलेज ऑफ़ एजूकेशन में आज राष्ट्रीय सेवा योजना विभाग के अंतर्गत अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस मनाया गया । इस दिवस के अवसर पर प्रोग्राम ऑफिसर डॉक्टर भूपेश चंद्र ने मानवाधिकार की आवश्यकता और उसकी महत्ता पर व्याख्यान दिया। उन्होंने बताया कि मानवाधिकार हर व्यक्ति को जन्म से ही प्राप्त होता है पर हमें अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने के साथ-साथ दूसरों के अधिकारों की भी सुरक्षा करनी चाहिए।
विद्यार्थियों को इस वर्ष का थीम “दैनिक आवश्यकता” के बारे में भी बताया गया ।विद्यार्थियों के बीच मानवाधिकार विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ताकि सभी छात्र जो देश के युवा नागरिक हैं वह व्यक्ति और व्यक्तित्व के विकास में मानवाधिकार की सुरक्षा और उसकी उपस्थिति की आवश्यकता को समझ सकें।
इस अवसर पर छात्रा मनीषा, मोनालिसा और सरोजिनी ने “हम होंगे कामयाब” गीत का गायन भी किया। प्रतियोगिता में सक्रिय भूमिका निभाने वाले विद्यार्थी रहे सरोजिनी बारी, पार्वती लिंयागी, दीपक कुमार ,लक्ष्मी हेंब्रम, संजीत ,विवेक दराईबुरु , गायत्री पिंगुवा ,सरिता पूर्ति और संजुक्ता पूर्ति।

