Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सोना देवी विश्वविद्यालय, घाटशिला, झारखंड चार दिवसीय वार्षिक खेल उत्सव “इग्नाइट 2025” का भव्य शुभारंभ
    Breaking News कारोबार खबरें राज्य से खेल चाईबासा जमशेदपुर झारखंड शिक्षा सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    सोना देवी विश्वविद्यालय, घाटशिला, झारखंड चार दिवसीय वार्षिक खेल उत्सव “इग्नाइट 2025” का भव्य शुभारंभ

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarDecember 10, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सोना देवी विश्वविद्यालय, घाटशिला, झारखंड चार दिवसीय वार्षिक खेल उत्सव “इग्नाइट 2025” का भव्य शुभारंभ

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    सोना देवी विश्वविद्यालय, घाटशिला में चार दिवसीय वार्षिक खेल उत्सव “इग्नाइट 2025” का शुभारंभ अत्यंत हर्षोल्लास एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ। विश्वविद्यालय परिसर खेल भावना, ऊर्जा और एकजुटता के रंग में रंग उठा।

    13 दिसंबर तक खेले जाने वाले इस भव्य आयोजन का नेतृत्व स्पॉट इंचार्ज डॉ० अनिल जॉन ने किया। उद्घाटन अवसर पर उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और टीम स्पिरिट का सर्वोत्तम माध्यम है। उन्होंने खिलाड़ियों से आग्रह किया कि वे प्रत्येक प्रतियोगिता में पूरे मनोयोग और आत्मविश्वास से हिस्सा लें।

    कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं कुलपति डॉ० ब्रज मोहन पत पिंगुआ ने उद्घाटन सत्र में छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि “इग्नाइट 2025 विश्वविद्यालय की खेल संस्कृति को एक नई ऊँचाई प्रदान करेगा। ऐसे आयोजनों से न केवल खेल प्रतिभा निखरती है, बल्कि चरित्र निर्माण भी होता है।” उन्होंने विश्वविद्यालय के खेल विकास मॉडल की प्रशंसा करते हुए सभी प्रतिभागियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएँ दीं।

    कुल सचिव गुलाब सिंह आजाद ने अपने संबोधन में कहा कि “विश्वविद्यालय सदैव छात्रों को सशक्त बनाने और उनके सर्वांगीण व्यक्तित्व विकास के लिए प्रतिबद्ध है। खेल उत्सव विद्यार्थियों में प्रतिस्पर्धात्मक भावना, अनुशासन एवं आपसी सद्भाव को मजबूत करता है।”

    उद्घाटन समारोह की शुरुआत फ्लैग होस्टिंग एवं मशाल प्रज्वलन द्वारा की गई, जो ऊर्जा, समर्पण और खेल भावना का प्रेरणादायी प्रतीक बना। जुंबा प्रस्तुति ने पूरे खेलपरिसर को और भी उत्साहपूर्ण एवं जीवंत बना दिया।

    सोनल कुमारी की उद्घोषणा ने खिलाड़ियों में उत्सव का संचार कर दिया। प्रथम इवेंट क्रिकेट प्रतियोगिता रहा, जिसमें आदरणीय कुलाधिपति प्रभाकर सिंह ने क्रिकेट खेल कर छात्रों को उत्साह वर्धन किया, नाइट्स ( ब्लू ) एवं वॉरियर्स (येलो) टीमों ने जोशपूर्ण भागीदारी कर उद्घाटन दिवस को और भी यादगार बना दिया।

    इग्नाइट 2025 का संपूर्ण संचालन निम्नलिखित स्पॉट कमिटी सदस्यों के कुशल मार्गदर्शन एवं सक्रिय सहयोग से संपन्न हुआ— डॉ० शिवचन्द झा, डॉ० मनोरंजन वर, डॉ० देबब्रत रॉय, पतत्रि माली, प्रिंसी कुमारी, किशोर कुमार महाकुर, सोनल कुमारी, शेख आदिल नजीर, विनय प्रकाश चौधरी।

    आगामी चार दिनों में एथलेटिक्स, इंडोर स्पोर्ट्स तथा विभिन्न टीम इवेंट्स का रोमांचक प्रदर्शन विश्वविद्यालय परिसर में देखने को मिलेगा। विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी प्रतिभागियों, शिक्षकों तथा दर्शकों से खेल भावना बनाए रखने और उत्सव को सफल बनाने का आग्रह किया।

    घाटशिला झारखंड चार दिवसीय वार्षिक खेल उत्सव “इग्नाइट 2025” का भव्य शुभारंभ सोना देवी विश्वविद्यालय परिसर में बसंत पंचमी के मौके पर माता सरस्वती की पूजा हर्षोल्लास पूर्ण वातावरण में संपन्न
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनेत्र चिकित्सा के क्षेत्र में ए एस जी आई हॉस्पिटल के 20वीं स्थापना दिवस पर साकची पुलिस हॉस्पिटल में लगाया निशुल्क नेत्र जांच शिविर  ट्रैफिक पुलिस कर्मी को निशुल्क बांटे गए सनग्लासेस
    Next Article इंटर यूनियन बॉलीबॉल टूर्नामेंट में टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन की टीम बनी विजेता

    Related Posts

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    June 17, 2026

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    June 17, 2026

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    June 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    रांची में आरएसएस कार्यालय हमले की जांच तेज: एसआईटी, एनआईए जुटी

    अमेरिका ने बदला ‘इंडो-पैसिफिक कमांड’ का नाम: भारत के लिए रणनीतिक संदेश?

    मोदी-ट्रंप वार्ता: भारतीय नाविकों की सुरक्षा पर ज़ोर

    झारखंड राज्यसभा चुनाव: सियासी हलचल और रिजॉर्ट राजनीति

    सुबह झमाझम बारिश, दोपहर में निकली तेज धूप; जमशेदपुर में फिर बढ़ा तापमान

    21 जून को गुरुद्वारा साहिब साकची में सजेगा भव्य कीर्तन दरबार, बीबी जसप्रीत कौर करेंगी गुरुबाणी कीर्तन

    पानी को दूषित किए जाने से और पेड़ काटे जाने से ग्रामीणों में नाराजगी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.