निजाम खान
*राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्य तिथि पर आज दिनांक 30 जनवरी 2020 को कुष्ठ को जड़ से मिटाने के लिए सदर अस्पताल जामताड़ा में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन उपायुक्त जामताड़ा श्री गणेश कुमार (भा.प्र.से.) के अध्यक्षता में किया गया।*
शपथ ग्रहण सामरोह में सदर अस्पताल कर्मियों एवं जनप्रतिनिधियों व सरकारी कर्मियों ने इस समारोह में भाग लिया।
इस अवसर पर उपायुक्त जामताड़ा ने स्वास्थ्यर्मियों को कुष्ठ निवारण और कुष्ठ रोगियों की मदद को लेकर शपथ दिलाया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा मानव सेवा उत्तम सेवा है और हम सभी मानव सेवा के लिए ही स्वास्थ्य विभाग में आए हैं।
उन्होंने कहा कि कुष्ठ को जड़ से मिटाने के लिए सभी को मिल कर काम करना होगा। वहीं मौके पर उपायुक्त ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी कुष्ठ रोगियों के साथ स्नेह व सेवा भाव रखते थे।
*उपायुक्त जामताड़ा श्री गणेश कुमार ने कुष्ठ उन्मूलन अभियान के तहत जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।* जो कि जिले के प्रखंड, पंचायत, गांव में जाकर लोगों को कुष्ठ निवारण हेतु प्रचार प्रसार करेगा एवं लोगों को इससे बचाव के उपाय साथ ही डॉक्टरों के द्वारा सलाह दी जाएगी की कुष्ठ से कैसे बचा जा सके।
*स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान 30 जनवरी से 13 फरवरी 2020 तक चलाया जा रहा है।*
*”कुष्ठ के विरोध आखिरी युद्ध”*
मौके पर सिविल सर्जन आशा एक्का, उपाधीक्षक श्री चंद्रशेखर आजाद, अन्य डॉक्टर सहित सदर अस्पताल कर्मी एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
