जूस्को के प्रबंध निदेशक ऋतुराज सिन्हा के निधन पर राजेश शुक्ल ने शोक जताया
राष्ट्र संवाद संवाददाता
झारखंड स्टेट बार काउंसिल के वाइस चेयरमैन और सुप्रसिद्ध वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार शुक्ल ने जूस्को लिमिटेड के प्रबंध निदेशक श्री ऋतुराज सिन्हा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है और इसे झारखंड के औद्योगिक जगत की अपूरणीय क्षति बताया है l
शुक्ल नेअपने शोक संदेश में कहा है कि स्वर्गीय सिन्हा टाटा समुह के एक व्यवहारकुशल अधिकारी थे जो शहर के लोगों को सुविधा दिलाने में आगे रहते थे l शुक्ल ने कहा है स्वर्गीय सिन्हा मेरे अच्छे मित्रों में थे,उनसे बराबर विभिन्न विषयों पर मेरी बाते होती थी वे बराबर लोंगो के सुविधा का ख्याल रखते थे l शुक्ल ने उनके निधन को अपनी निजी क्षति बताते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना किया है और परिजनों के प्रति सम्वेदना जतायी है l

