Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बालाजी इन्फ्रास्ट्रक्चर में कार्यरत मजदूर की असामयिक निधन, भाजपा युवा मोर्चा की पहल से मृतक के परिजन को मिले 8 लाख रुपए का मुआवजा
    Breaking News कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    बालाजी इन्फ्रास्ट्रक्चर में कार्यरत मजदूर की असामयिक निधन, भाजपा युवा मोर्चा की पहल से मृतक के परिजन को मिले 8 लाख रुपए का मुआवजा

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarDecember 6, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बालाजी इन्फ्रास्ट्रक्चर में कार्यरत मजदूर की असामयिक निधन, भाजपा युवा मोर्चा की पहल से मृतक के परिजन को मिले 8 लाख रुपए का मुआवजा

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर के पूर्वी सिंहभूम स्थित कीताडीह मनसा मंदिर निवासी सन्नी यादव जो गम्हरिया स्थित निर्माणाधीन बालाजी इन्फ्रास्ट्रक्चर कंपनी में कार्यरत था। उसके असामयिक एवं दुर्भाग्यपूर्ण निधन के बाद परिजनों को न्याय दिलाने हेतु सशक्त और निर्णायक पहल की गई। कंपनी के प्रोपराइटर विशाल राज द्वारा प्रारंभ में मुआवजे को लेकर टालमटोल रवैया अपनाया जा रहा था, जिसे बर्दाश्त नहीं किया गया। भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष सह कोल्हान विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष नितीश कुशवाहा ने परिजनों की ओर से शुक्रवार से ही लगातार दबाव बनाया और स्पष्ट किया कि पीड़ित परिवार के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय स्वीकार नहीं किया जाएगा। नितीश कुशवाहा के सशक्त नेतृत्व, दृढ़ संकल्प और निरंतर प्रयासों के परिणामस्वरूप शनिवार को कंपनी प्रबंधन को झुकना पड़ा और पीड़ित परिवार को कुल 8 लाख रुपये का मुआवजा देने पर सहमति बनी। मौके पर 6 लाख रुपये नगद एवं 2 लाख रुपये चेक के माध्यम से भुगतान कराया गया। इस दौरान घाघीडीह मंडल अध्यक्ष आनंद कुमार, भाजपा युवा नेता चिंटू सिंह, कृष्णकांत राय, विकास यादव, अजय कुमार, पवन सिंह, संतोष सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में कहा कि मजदूरों और आम नागरिकों के अधिकारों से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आवश्यकता पड़ी तो आंदोलन और कानूनी कार्रवाई से भी पीछे नहीं हटेंगे।

    बालाजी इन्फ्रास्ट्रक्चर में कार्यरत मजदूर की असामयिक निधन भाजपा युवा मोर्चा की पहल से मृतक के परिजन को मिले 8 लाख रुपए का मुआवजा
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगोविंदपुर पुलिस ने ब्राउन शुगर रैकेट का किया पर्दाफाश, 81 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ 4 युवकों को किया गिरफ्तार।
    Next Article जमशेदपुर: एमजीएम थाना पुलिस ने बड़ी चोरी का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार, 15-16 लाख की ज्वेलरी बरामद

    Related Posts

    पत्रकार झुकेंगे नहीं, सवाल रुकेंगे नहीं!

    November 11, 2026

    जल जमाव से परेशान लोगों ने गिरिराज कुंदन वाटर पार्क का किया उद्घाटन

    November 11, 2026

    बाड़ा गांव में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनायी गयी चित्रगुप्त पूजा, भाई दूज पर बहनों ने भाइयों की लंबी उम्र की कामना की

    November 11, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    VulkanSpiele mit über 6000 Spielen und 79 Providern im Überblick

    पत्रकार झुकेंगे नहीं, सवाल रुकेंगे नहीं!

    जल जमाव से परेशान लोगों ने गिरिराज कुंदन वाटर पार्क का किया उद्घाटन

    बाड़ा गांव में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनायी गयी चित्रगुप्त पूजा, भाई दूज पर बहनों ने भाइयों की लंबी उम्र की कामना की

    घर के तीन सदस्यों को शौचालय में बंद कर आधे घंटे तक की रुपये और जेवरात की तलाश, ग्रामीणों की सतर्कता से खाली हाथ भागे बदमाश; घटनास्थल से दो खोखा बरामद

    निशा भगत को न्याय दिलाने की मांग पर भाजपा बारीडीह मंडल ने निकाला कैंडल मार्च

    चित्रगुप्त नगर में श्रद्धा के साथ मना चित्रगुप्त पूजनोत्सव

    जुलुमटांड में असामाजिक तत्वों का आतंक, विद्यालय निदेशक ने मांगी सुरक्षा

    बागों में विधायक संजीव सरदार ने ग्रामीणों के बीच बैठकर ग्रहण किया महाप्रसाद

    शिल्पी राज के गीतों पर झूमा आदित्यपुर एमआईजी मैदान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.