Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गोविंदपुर पुलिस ने ब्राउन शुगर रैकेट का किया पर्दाफाश, 81 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ 4 युवकों को किया गिरफ्तार।
    Breaking News Headlines अपराध खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    गोविंदपुर पुलिस ने ब्राउन शुगर रैकेट का किया पर्दाफाश, 81 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ 4 युवकों को किया गिरफ्तार।

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarDecember 6, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    गोविंदपुर पुलिस ने ब्राउन शुगर रैकेट का किया पर्दाफाश, 81 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ 4 युवकों को किया गिरफ्तार।

    राष्ट्र संवाद संवाददाता – अमन ओझा

    जमशेदपुर पूर्वी सिंहभूम स्थित गोविंदपुर थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ एक बड़े अभियान में ब्राउन शुगर की अवैध बिक्री में शामिल नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने छापेमारी कर मौके से चार युवकों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है और उनके पास से बड़ी मात्रा में ब्राउन शुगर जब्त की गई है। सभी आरोपियों से पूछताछ पूरी करने के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। गोविंदपुर थाना पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए युवकों की पहचान गौरव कुमार उर्फ अमर (शेष नगर, गोविंदपुर),इमरान (बर्मा माइंस मुस्लिम बस्ती),जम्मुवन महतो (कपाली, सरायकेला-खरसावां) और लखन मांझी (तमोलिया, कपाली ओपी क्षेत्र) है।तलाशी के दौरान पुलिस ने इनके पास से 81 पुड़िया ब्राउन शुगर, चार मोबाइल फोन और 2550 रुपये नकद जब्त किए। पुलिस ने पुष्टि की है कि यह नकदी नशा पदार्थ बेचकर जुटाई गई थी। गोविंदपुर थाना प्रभारी ने बताया कि यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई।पुलिस को जानकारी मिली थी कि बागबेड़ा थाना क्षेत्र के नया रोड किनारे जंगल की ओर जाने वाले रास्ते पर अवैध मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री हो रही है।सूचना के बाद एक विशेष टीम का गठन कर छापेमारी की गई और चारों युवकों को मौके पर ही रंगे हाथों पकड़ लिया गया।पुलिस का मानना है कि गिरफ्तार किए गए सभी युवक ब्राउन शुगर की सप्लाई चेन से जुड़े हुए थे। इस कार्रवाई को गोविंदपुर पुलिस की नशे के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है।

    81 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ 4 युवकों को किया गिरफ्तार। गोविंदपुर पुलिस ने ब्राउन शुगर रैकेट का किया पर्दाफाश
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदलमा पहाड़ियों से घिरा डिमना लेक—सर्दियों में नैनीताल-कश्मीर जैसी सुंदरता का अहसास
    Next Article बालाजी इन्फ्रास्ट्रक्चर में कार्यरत मजदूर की असामयिक निधन, भाजपा युवा मोर्चा की पहल से मृतक के परिजन को मिले 8 लाख रुपए का मुआवजा

    Related Posts

    जमशेदपुर में रिश्तों पर वार: बेटे ने पिता पर किया जानलेवा हमला, ‘भूत समझने’ का दावा

    May 2, 2026

    मूसलाधार बारिश से जमशेदपुर बेहाल, बिष्टुपुर की सड़कें बनीं दरिया, खुली स्वच्छता अभियान की पोल

    May 2, 2026

    गोलमुरी में श्रद्धा का महासंगम, नौ दिवसीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का भव्य समापन

    May 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में रिश्तों पर वार: बेटे ने पिता पर किया जानलेवा हमला, ‘भूत समझने’ का दावा

    मूसलाधार बारिश से जमशेदपुर बेहाल, बिष्टुपुर की सड़कें बनीं दरिया, खुली स्वच्छता अभियान की पोल

    गोलमुरी में श्रद्धा का महासंगम, नौ दिवसीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का भव्य समापन

    डी.बी.एम.एस. कॉलेज ऑफ एजुकेशन में ‘मेहनत की महिमा’ कार्यक्रम के साथ मई दिवस का आयोजन

    खूंटी में उग्रवादियों का तांडव: कर्रा में निर्माण कार्य पर हमला, मशीन फूंकी, गोलियों की गूंज से दहला इलाका

    महिला आरक्षण पर भाजपा का जनसंपर्क अभियान, बोकारो में महिला मोर्चा की पदयात्रा और सम्मेलन

    बुनियादी सुविधाओं के लिए फूटा गुस्सा, आस्था ट्विन सिटी अपार्टमेंट के निवासियों ने किया गेट जाम

    मजदूर दिवस: संघर्ष, एकता और श्रमिक अधिकारों की जीत का प्रतीक

    अंबा में मई दिवस पर शहीद मजदूरों को श्रद्धांजलि, सीपीआईएम ने मजदूर एकता का लिया संकल्प

    गोड्डा में स्व-गणना अभियान को बढ़ावा, मंत्री ने की नागरिकों से सक्रिय भागीदारी की अपील

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.