Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » लोकसभा में गूंजा बागबेड़ा ग्रामीण जलापूर्ति का मुद्दा – सांसद बिद्युत बरण महतो ने नियम 377 के तहत उठाई गंभीर समस्या
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    लोकसभा में गूंजा बागबेड़ा ग्रामीण जलापूर्ति का मुद्दा – सांसद बिद्युत बरण महतो ने नियम 377 के तहत उठाई गंभीर समस्या

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarDecember 1, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    लोकसभा में गूंजा बागबेड़ा ग्रामीण जलापूर्ति का मुद्दा – सांसद बिद्युत बरण महतो ने नियम 377 के तहत उठाई गंभीर समस्या

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    नई दिल्ली/जमशेदपुर : सांसद बिद्युत बरण महतो ने आज लोकसभा में नियम 377 के तहत बागबेड़ा ग्रामीण जलापूर्ति योजना की धीमी प्रगति और उत्पन्न समस्याओं का मुद्दा पुरजोर तरीके से उठाया। उन्होंने कहा कि झारखंड राज्य की इस महत्वपूर्ण योजना की स्थिति अत्यंत गंभीर है और लंबे समय से अधर में लटकी हुई है।

     

    सांसद महतो ने बताया कि वर्ष 2014 से 2019 के बीच तत्कालीन राज्य सरकार ने केंद्र के सहयोग से बागबेड़ा और गोविंदपुर जलापूर्ति योजनाओं की शुरुआत की थी। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि बाद में शुरू हुई गोविंदपुर योजना पूरी हो गई, जबकि पहले प्रारंभ हुई बागबेड़ा जलापूर्ति योजना का लगभग 40 प्रतिशत कार्य आज भी अधूरा पड़ा है।

     

    उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत हर ग्रामीण परिवार तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है, लेकिन झारखंड में इसकी प्रगति बेहद चिंताजनक है। पाइपलाइन बिछाने, पंप हाउस निर्माण और जलापूर्ति परीक्षण जैसे कार्य कई महीनों से रुके पड़े हैं। स्थिति यह है कि ग्रामीण परिवार आज भी दूर-दराज से पानी लाने को मजबूर हैं, जबकि केंद्र सरकार ने परियोजना के लिए पर्याप्त फंड उपलब्ध कराया है।

     

    सांसद महतो ने केंद्र सरकार से अनुरोध किया कि बागबेड़ा जलापूर्ति योजना की प्रगति को प्राथमिकता देते हुए उसे तेजी से आगे बढ़ाया जाए। साथ ही यदि किसी प्रकार की आर्थिक सहायता लंबित हो, तो उसे तत्काल जारी कर योजना को समयबद्ध तरीके से पूरा करने की दिशा में पहल की जाए, ताकि स्थानीय जनता को शीघ्र राहत मिल सके।

    लोकसभा में गूंजा बागबेड़ा ग्रामीण जलापूर्ति का मुद्दा – सांसद बिद्युत बरण महतो ने नियम 377 के तहत उठाई गंभीर समस्या
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसुरेश शर्मा ‘लिप्पु’ ने पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन के जिलाध्यक्ष पद के लिए किया नामांकन
    Next Article सैल्यूट तिरंगा ने किया संगठन विस्तार 

    Related Posts

    डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का लिया संकल्प, भाजपा ने घाटशिला में आयोजित की विचार गोष्ठी

    July 6, 2026

    नारायण प्राइवेट आईटीआई में श्रद्धा व उत्साह से मनी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती

    July 6, 2026

    चंपुआ में झारखंड का कुख्यात अपराधी पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

    July 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का लिया संकल्प, भाजपा ने घाटशिला में आयोजित की विचार गोष्ठी

    नारायण प्राइवेट आईटीआई में श्रद्धा व उत्साह से मनी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती

    चंपुआ में झारखंड का कुख्यात अपराधी पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

    केरूआडूंगरी पंचायत में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित, 90 लोगों की हुई जांच

    70 वर्षों से उत्तमडीह गांव में सड़क नहीं, ग्रामीणों ने सीओ को ज्ञापन सौंप की समाधान की मांग

    रोहित-हिमांशु की जोड़ी ने जीता पिकलबॉल चैम्पियनशिप डबल्स का खिताब

    पूर्वी विधानसभा के लंबित जनसुविधा कार्यों में तेजी लाने को विधायक पूर्णिमा साहू ने यूआईएसएल प्रबंधन के साथ की बैठक

    रंदना चौधरी सर्वसम्मति से वार्ड तीन की साहिया चयनित

    शेफर्ड इंग्लिश स्कूल में नियमों की अनदेखी, बच्चों की सुरक्षा दांव पर

    डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों पर चलने का युवाओं से आह्वान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.