Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर के भुइयांडीह में सड़क चौड़ीकरण पर बवाल, जदयू का जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    जमशेदपुर के भुइयांडीह में सड़क चौड़ीकरण पर बवाल, जदयू का जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarDecember 1, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर के भुइयांडीह में सड़क चौड़ीकरण पर बवाल, जदयू का जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर के भुइयांडीह इलाके में पिछले दिनों चलाए गए सड़क चौड़ीकरण अभियान के दौरान दर्जनों घरों को तोड़े जा ने के मामले में अब राजनीतिक दल भी खुलकर सामने आ गए हैं. इसी क्रम में सोमवार को जनता दल यूनाइटेड की जिला इकाई ने जिला मुख्यालय के समक्ष जोरदार प्रदर्शन किया.

    प्रदर्शन कर रहे जदयू नेताओं और कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि उनका विरोध सड़क चौड़ीकरण से नहीं, बल्कि इसके क्रियान्वयन की प्रक्रिया से है. उनका कहना है कि भुइयांडीह में वर्षों से बसे गरीब और मजदूर परिवारों के घर तोड़े जाने से पहले प्रशासन को पुनर्वास की वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करनी चाहिए थी.

    बिना किसी योजना और तैयारी के लोगों को बेघर करना बेहद अमानवीय है. इससे कई परिवारों के सामने रहने और रोजी- रोटी का गंभीर संकट खड़ा हो गया है. उन्होंने प्रशासन से इस पूरे मामले पर पुनर्विचार करने और तोड़े गए घरों से प्रभावित सभी परिवारों के लिए तत्काल पुनर्वास योजना लागू करने की मांग की है.

    प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की और चेतावनी दी कि यदि प्रभावित परिवारों को जल्द न्याय नहीं मिला तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा. जिला जदयू ने यह भी मांग की कि भविष्य में किसी भी विकास परियोजना को लागू करने से पहले नियमों के अनुरूप जनसुनवाई और जनहित का पूरा ध्यान रखा जाए, ताकि आम जनता को परेशानी का सामना न करना पड़े. गौरतलब है कि पिछले दिनों इस मामले को लेकर जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू और राज्य के पूर्व मंत्री दुलाल भुईयां ने भी भुईयांडीह में हुए कार्रवाई पर रोष जाता चुके हैं. हालांकि प्रशासन ने इस दिशा में कोई पहल नहीं की है.

    जदयू का जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन जमशेदपुर के भुइयांडीह में सड़क चौड़ीकरण पर बवाल
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनालंदा में कंचनपुर पुल के पास भीषण सड़क हादसा, एक बाराती की मौके पर मौत
    Next Article विश्व एड्स दिवस पर NSU छात्रों की जागरूकता रैली, साकची के विभिन्न इलाकों में निकला जनसंदेश

    Related Posts

    भाटीन माइंस में ठेका कंपनी पर मजदूरों का आक्रोश 72 घंटे का अल्टीमेटम मांग पूरी नहीं हुई तो होगी हड़ताल

    June 18, 2026

    महुलिया तक एनएच-33 सुदृढ़ीकरण कार्य का भूमि पूजन, संजय सेठ ने राज्य सरकार पर साधा निशाना- कांग्रेस की वैशाखी पर सरकार खड़ी है

    June 18, 2026

    सरायकेला में बालू लदे ट्रैक्टर ने महिला को कुचला, मौत

    June 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भाटीन माइंस में ठेका कंपनी पर मजदूरों का आक्रोश 72 घंटे का अल्टीमेटम मांग पूरी नहीं हुई तो होगी हड़ताल

    महुलिया तक एनएच-33 सुदृढ़ीकरण कार्य का भूमि पूजन, संजय सेठ ने राज्य सरकार पर साधा निशाना- कांग्रेस की वैशाखी पर सरकार खड़ी है

    सरायकेला में बालू लदे ट्रैक्टर ने महिला को कुचला, मौत

    दिनदहाड़े महिला से लूट, अंतरराष्ट्रीय एथलीट के परिवार को बनाया निशाना, 7 लाख के गहने और मोबाइल लेकर फरार बदमाश

    घायल मजदूर को मिला न्याय, BKMS की पहल पर कंपनी ने स्थायी नौकरी देने पर दी सहमति

    यूसीआईएल में हड़ताल का नहीं थम रहा सिलसिला, सीएमडी डॉ. कंचन आनंद और डीएफ विक्रम केसरी दास कटघरे में

    गंगा को बचाना: भारत के भविष्य का संकल्प

    CM सोरेन से मिले नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम

    उलवे में देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़: 2 नाबालिग मुक्त, एजेंट गिरफ्तार

    भारत के विकास में ‘मोदी युग’: एक नया कीर्तिमान और विश्वास

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.