सिंबायोसिस किड्स स्कूल में ‘वेजिटेबल डे’ का आयोजन, बच्चों को सिखाई हेल्दी फूड की आदतें
राष्ट्र संवाद संवाददाता
धनबाद। सिंबायोसिस किड्स स्कूल में शनिवार को प्राचार्या रीना मंडल की पहल पर “वेजिटेबल डे” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को सब्जियों का महत्व समझाना और उन्हें पौष्टिक भोजन के प्रति जागरूक करना था।
बच्चों ने विभिन्न सब्जियों की पहचान की, उनके पोषक तत्वों के बारे में जाना और हेल्दी फूड के फायदे सीखे। स्कूल में बनाए गए आकर्षक “वेज़िटेबल मार्केट” में शिक्षकों ने खेल-खेल में बच्चों को बताया कि सब्जियां शरीर को मजबूत बनाती हैं और बीमारियों से बचाती हैं। साथ ही जंक फूड के नुकसान के बारे में भी समझाया गया।
प्राचार्या रीना मंडल ने कहा कि बच्चों में बढ़ती जंक फूड की आदत को रोकने के लिए ऐसी गतिविधियां बेहद जरूरी हैं। उन्होंने अभिभावकों से भी बच्चों को पौष्टिक भोजन देने की अपील की।
कार्यक्रम में सुनीता कुमारी, हिंदू कुमारी, पूजा कुमारी, मौसमी सरकार, दीपिका, रीता और सोनाली मंडल सहित सभी शिक्षकों का सराहनीय योगदान रहा।

