हेमंत सरकार के ‘एक साल बेमिसाल’ पर झामुमो ने मनाया जश्न, केक काटकर लड्डू और कंबल का वितरण
राष्ट्र संवाद संवाददाता
28 नवंबर 2025 को झारखंड मुक्ति मोर्चा पूर्वी सिंहभूम जिला संयोजक मंडली की ओर से राज्य की हेमंत सरकार के एक साल बेमिसाल पूरे होने पर जिला संपर्क कार्यालय में उत्सवपूर्वक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें केक कटिंग, लड्डू वितरण और कंबल वितरण किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से बीस सूत्री उपाध्यक्ष सह झामुमो केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य मोहन कर्मकार, पूर्व सांसद सुमन महतो, शेख बदरुद्दीन, प्रमोद लाल, बीर सिंह सोरेन, सांगेंन पूर्ति, महावीर मुर्मू, लालटू महतो, फैयाज खान, रमेश मुर्मू, फतेह चंद्र टुडू, विक्टर सोरेन, प्रदीप राय, उमानाथ झा, नान्तो सरकार, प्रीतम हेंब्रम, पिंटू लाल, चंदन महतो, रानू मंडल, अंकित सिंह, प्रहलाद लोहारा, अरुण प्रसाद, पप्पू यादव, मोहम्मद मुश्ताक, मोहम्मद शहाबुद्दीन, डी. रवि कुमार सहित बड़ी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
महिला नेत्री दुर्गा बाईपाई, झरना पाल, सबिता दास, रानी सिंह और रजनी दास भी कार्यक्रम में शामिल हुईं।

