Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बिष्टुपुर में अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, देशी पिस्टल और जिंदा तीन गोली बरामद
    Breaking News Headlines अपराध कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    बिष्टुपुर में अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, देशी पिस्टल और जिंदा तीन गोली बरामद

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarNovember 28, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बिष्टुपुर में अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, देशी पिस्टल और जिंदा तीन गोली बरामद

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर: बिष्टुपुर थाना पुलिस ने शुक्रवार दोपहर गुप्त सूचना के आधार पर साउथ पार्क चिन्मया स्कूल के पास से एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया. पुलिस की टीम ने मौके से आदित्य झा उर्फ सन्नी उम्र 24 वर्ष को संदिग्ध अवस्था में पकड़ लिया. तलाशी के दौरान उसकी जींस के कमर में एक देशी पिस्टल और पेकेट से तीन जिंदा गोली बरामद हुई. सिटी एसपी नगर के मार्गदर्शन में और पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में बिष्टुपुर थाना प्रभारी आलोक कुमार दुबे ने छापेमारी दल का गठन कर कार्रवाई की. गिरफ्तार आरोपी पूर्वी सिंहभूम जिला के बागबेड़ा थाना क्षेत्र का रहने वाला है. अवैध हथियार बरामदगी के बाद बिष्टुपुर थाना में मामला दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. सिटी एसपी कुमार शिवाशीष के अनुसार आरोपी आदित्य झा का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है. वह वर्ष 2020 से 2024 तक के कुल चार मामलों में नामजद रह चुका है, जिसमें मारपीट, जानलेवा हमला और अन्य गंभीर धाराओं के मामले शामिल हैं. सिटी एसपी ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में पिछले एक वर्ष के भीतर लगभग 105 अवैध हथियारों की बरामदगी की गई है. पुलिस लगातार ऐसी आपराधिक गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रख रही है.

    देशी पिस्टल और जिंदा तीन गोली बरामद बिष्टुपुर में अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआदित्यपुर पुलिस को छिनतई के मामले में मिली सफलता, आरोपी हुआ गिरफ्तार आरोपी संग सोने की चेन एवं मोटरसाइकिल बरामत
    Next Article कदमा पुलिस ने चोरी की दो स्कूटियों के साथ दो शातिर चोरों को किया गिरफ्तार

    Related Posts

    वैशाली में गंगा नदी में नाव पलटी, 8 लोगों की मौत की खबर; मृतकों में अधिकांश बच्चे

    October 14, 2026

    बिष्टुपुर की पत्थरबाजी: सियासत के शोर में दबते सवाल, जवाबदेही किसकी?

    October 14, 2026

    जंतर-मंतर से दूर होते प्रतिरोध के ठिकाने

    October 14, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Frumzi: Una Nueva Perspectiva en el Gaming Online Moderno

    1win Live Baccarat: Правила и Побочные Ставки

    वैशाली में गंगा नदी में नाव पलटी, 8 लोगों की मौत की खबर; मृतकों में अधिकांश बच्चे

    बिष्टुपुर की पत्थरबाजी: सियासत के शोर में दबते सवाल, जवाबदेही किसकी?

    जंतर-मंतर से दूर होते प्रतिरोध के ठिकाने

    विरोधाभासी चरित्र से अमेरिका पर भरोसा कठघरे में

    Beef Free Spin Multipliers: Wann sie gelten

    15 अक्टूबर से बदलेगी जमशेदपुर की ट्रैफिक व्यवस्था, दुर्गापूजा में शहर में लागू होगी नो एंट्री

    दुर्गापूजा, दीपावली एवं छठ पर्व को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित

    अपने ही घर को पाने के लिए दर-दर भटक रहे अमित कुमार, आखिर कब मिलेगा न्याय?

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.