Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सोना देवी विश्वविद्यालय घाटशिला के कुलपति डॉक्टर जेपी मिश्रा पंचतत्व में हुए विलीन
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड शिक्षा सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    सोना देवी विश्वविद्यालय घाटशिला के कुलपति डॉक्टर जेपी मिश्रा पंचतत्व में हुए विलीन

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarNovember 26, 2025Updated:November 26, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सोना देवी विश्वविद्यालय घाटशिला के कुलपति डॉक्टर जेपी मिश्रा पंचतत्व में हुए विलीन

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    सोना देवी विश्वविद्यालय घाटशिला के कुलपति डॉ जेपी मिश्रा का बीते दिनों इलाज के क्रम में निधन हो गया. बंगलुरु के एक अस्पताल में उनका इलाज कराया जा रहा था. बुधवार को रांची स्थित हरमू मुक्ति धाम में उनकी अंत्येष्टि की गई. उनके सुपुत्र ने मुखाग्नि दी. डॉ जेपी मिश्रा के निधन की खबर से शिक्षा जगत में शोक की लहर दौड़ गई. उनके परिचितों ने बताया कि वह शिक्षा जगत के एक आधार स्तंभ थे. उनकी निधन से शिक्षा जगत को भारी क्षति हुई है. डॉ मिश्रा को एक कुशल प्रशासक, योग्य शिक्षक और अच्छे नेतृत्वकर्ता के रूप में जाना जाता है. डॉ जेपी मिश्रा ने चांडिल कॉलेज चांडिल के मनोविज्ञान विभाग में अपनी सेवाएं दी. उन्होंने कोल्हान विश्वविद्यालय चाईबासा के मनोविज्ञान विभाग के अध्यक्ष का पद भी संभाला साथ ही सीसीडीसी के रूप में कई महत्वपूर्ण कार्यो को पूर्ण कराया. डॉ जेपी मिश्रा वर्तमान समय में सोना देवी विश्वविद्यालय, घाटशिला में कुलपति के रूप में अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे थे. डॉ जेपी मिश्रा की निधन की खबर मिलने पर सोना देवी विश्वविद्यालय में शोक सभा का आयोजन किया गया और एक दिन के लिए सभी शैक्षणिक कार्यों को स्थगित कर दिया गया. सोना देवी विश्वविद्यालय घाटशिला के कुलाधिपति प्रभाकर सिंह ने अपनी गहरी संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि डॉक्टर जेपी मिश्रा के निधन से उन्हें व्यक्तिगत रूप से क्षति हुई है जिसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता. कुलसचिव डॉक्टर गुलाब सिंह आजाद ने भी अपनी भावनाएं जाहिर करते हुए कहा कि डॉक्टर जेपी मिश्रा के साथ कार्य करने का उनका अच्छा अनुभव रहा. उन्होंने लंबे समय तक एक दूसरे के साथ काम किया. उनके निधन से उन्हें गहरा दुख हुआ है.भगवान अपने श्री चरणों में उन्हें स्थान दें.

    सोना देवी विश्वविद्यालय परिसर में बसंत पंचमी के मौके पर माता सरस्वती की पूजा हर्षोल्लास पूर्ण वातावरण में संपन्न
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर पूर्वी के भुईयांडीह कल्याण नगर में पानी के कनेक्शन काटने आयी टाटा स्टील यूआईएसएल की टीम का हुआ विरोध
    Next Article जमशेदपुर लिटरेचर फेस्टिवल का आयोजन 20-21 दिसंबर को होटल रमाडा में

    Related Posts

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    June 17, 2026

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    June 17, 2026

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    June 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    रांची में आरएसएस कार्यालय हमले की जांच तेज: एसआईटी, एनआईए जुटी

    अमेरिका ने बदला ‘इंडो-पैसिफिक कमांड’ का नाम: भारत के लिए रणनीतिक संदेश?

    मोदी-ट्रंप वार्ता: भारतीय नाविकों की सुरक्षा पर ज़ोर

    झारखंड राज्यसभा चुनाव: सियासी हलचल और रिजॉर्ट राजनीति

    सुबह झमाझम बारिश, दोपहर में निकली तेज धूप; जमशेदपुर में फिर बढ़ा तापमान

    21 जून को गुरुद्वारा साहिब साकची में सजेगा भव्य कीर्तन दरबार, बीबी जसप्रीत कौर करेंगी गुरुबाणी कीर्तन

    पानी को दूषित किए जाने से और पेड़ काटे जाने से ग्रामीणों में नाराजगी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.